सेल्फी लेने वाले 6 लड़कों के खिलाफ पुलिस ने की FIR दर्ज
हाल ही में गुजरात के अहमदाबाद के वस्त्रापुर पुलिस स्टेशन से एक अजीबों-गरीब मामला सामने आया. जिसे सुनने के बाद एक बार आपको हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी. दरअसल, वस्त्रापुर पुलिस गश्त के दौरान एक सोसाइटी में पार्टी कर रहे रहे छह शराबियों को पकड़कर थाने में लेकर आई थी जहां इस शराबी गैंग ने पुलिस की कैप पहनकर एक सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'इन वस्त्रापुर पुलिस स्टेशन विथ गैंग'. जिसके बाद ये सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वायरल होते ही पुलिस सवालों के कटघरे में आ खड़ी हुई।

सोशल मीडिया पर वायरल पुलिस स्टेशन वाली सेल्फी
सोशल मीडिया पर ये पोस्ट इतनी वायरल हो गई कि पुलिस की कार्यशैली पर सवाब उठने लगे जिसके बाद पुलिस ने इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की। दरअसल, वस्त्रापुर पुलिस इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी, जहां आधी रात को रिहायशी इलाके गुरुकुल पार्क सोसाइटी में कुछ लोग शराब पीकर हल्ला मचाते हुए पार्टी कर रहे थे। सोसाइटी के लोगों ने इनके खिलाफ शिकायत की और जिसके बाद पुलिस इन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले आई।
'इन वस्त्रापुर पुलिस स्टेशन विथ गैंग'
पुलिस के मुताबिक करीब 17 लोगों को हिरासत में लिया गया था जिनमें 7 लड़कियां भी शामिल थी. पुलिस थाने में लाने के बाद नशे में धुत 5 लोगों को अलग बिठाया गया और बाकी लोगों को वेटिंग रुम में बिठाया गया. इस बीच वेटिंग रुम में बैठे लोगों में से एक ने पुलिस की टोपी पहनी और दोस्तों के साथ सेल्फी क्लिक करके पोस्ट पर लिखा 'इन वस्त्रापुर पुलिस स्टेशन विथ गैंग'. पोस्ट चर्चा का विषय बनी हुई है।
एफआईआर दर्ज-
पुलिस पर सवाल उठने लगे तो पुलिस ने इन लड़कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली. पुलिस ने बताया कि सेल्फी लेने वाले इन लड़कों में पंजाब लुधियाना से कुलविंदरसिंह भुपिंदरसिंह मक्कड़ (30), गांधीनगर का रहने वाला मनप्रीत सिंह मनजीत सिंह बग्गा (27), गुरुकुल पार्क सोसाइटी से गुरप्रीत सिंह खैतान (26), रोहन इस्माइल गांधी (26), गणेश विजय पुरोहित (25), साबरमती से विशेष आनंद कुमार जैन (23) शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications








