Policybazaar का IT system हुआ हैक , अब आगे होगा क्या ?
Policybazaar IT System Hacked : ऑनलाइन बीमाकर्ता पॉलिसीबाजार ( Policybazaar ) की मूल कंपनी पीबी फिनटेक ( PB Fintech ) ने रविवार को खुलासा किया कि उनका IT system हैक हुआ था जो की एक अनिर्दिष्ट सुरक्षा घटना के अधीन था लेकिन साथ ही उन्होंने आश्वासन देते हुए यह भी कहा कि कोई महत्वपूर्ण ग्राहक डेटा सामने नहीं आया है सब कुछ ठीक है । कंपनी का दावा है कि वह वर्तमान में 9 मिलियन से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है।

Policybazaar IT System Hacked :
पॉलिसीबाजार ( Policybazaar ) ने एक स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसके आईटी सिस्टम 19 जुलाई को "illegal and unauthorized access" हुआ था।
फर्म ने एक नियामक फाइलिंग में कहा, "इस संबंध में, पॉलिसीबाजार ( Policybazaar ) उपयुक्त अधिकारियों तक पहुंच गया है और कानून के अनुसार उचित सहारा ले रहा है। पहचानी गई कमजोरियों को ठीक कर दिया गया है, और सिस्टम ऑडिट शुरू कर दिया गया है।" कंपनी ने पॉलिसीबाजार ( Policybazaar ) इंश्योरेंस ब्रोकर्स आईटी सिस्टम में कुछ गड़बड़ी पाई थी, जो नेटवर्क में अनधिकृत रूप से हैकिंग रूपी एक्टिविटी थी।
Policybazaar IT System Hacked : चल रही है सिस्टम की पूरी जांच
कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि इस संबंध में पॉलिसीबाजार ( Policybazaar ) ने संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया है और कानून के तहत काम किया जा रहा है. गड़बड़ी दूर कर दी गई है और प्रणाली की पूरी जांच की जा रही है।
कंपनी ने बताया है कि इन्फोर्मेशन सिक्योरिटी टीम बाहरी सलाहकारों के साथ मामले की जांच कर रही है. कहा गया है, "भले ही अभी हम विस्तृत जांच कर रहे है, लेकिन अभी तक की हमारी जांच में सामने आया कि कोई कस्टमर डेटा चोरी नहीं हुआ है। पॉलिसीबाजार ( Policybazaar ) हमेशा ही अपने सिस्टम की सुरक्षा और मजबूती को प्राथमिकता दी है। कंपनी कस्टमर डेटा की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है."।

हैकिंग से बचने के कुछ टिप्स
- कभी भी अननोन सोर्स से कोई भी सॉफ्टवेयर इंस्टॉल नहीं करना चाहिए।
- एंटी वायरस के नकली पॉप अप पर कभी क्लिक ना करें।
- अपने सिस्टम के ऑपरेटिंग सिस्टम को हमेशा अपडेट रखें
- पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क का इस्तेमाल करने से बचें।
- अपने सिस्टम में एंटी-मालवेयर सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करें।
- हमेशा अपने सिस्टम पर हमेशा नज़र रखें और कुछ अनचाही एक्टिविटी होने पर सतर्क हो।
- किसी भी ऐसे लिंक पर क्लिक करने से पहले दो बार सोचें. अगर कोई संदिग्ध ईमेल दिखे तो उस पर क्लिक ना करें।


Click it and Unblock the Notifications







