nbsp;एक तरफ जहां सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक और ट्विटर नए दोस्त बनाने का जरिया है वहीं अब लोग इसका प्रयोग सस्ती लोकप्रियता बटोरने के लिए भी करने से बाज नहीं आ रहें है। 19 साल की किंगफिशर कैलेंडर गर्ल पूनम पांडे को ही ले लीजिए, सुर्खियों में आने के लिए कभी इंटरनेट पर अपने हॉट वीडियो डालती है तो कभी हॉट फोटो शूट कर चर्चा में बनी रहती है।मगर इस बार पूनम पांडे ने क्रिसमस के मौके पर अपने फैन्स को एक हॉट गिफ्ट दिया है। जाहिर सी बात है पूनम पांडे का हॉट गिफ्ट क्या हो सकता है। हाल ही में पूनम पांडे ने ब्लैक बिकनी में अपनी हॉट तस्वीर ट्विटर में डाल कर सबको हैरान कर दिया है।हम आपको बता दें इससे पहले भी पूनम पांडे अपनी वेबसाइट में बैडरूम सीक्रेट, बाथ वीडियो के अलावा कई हॉट वीडियो लोड कर चुकी हैं। हम आपको बता दें ट्वीटर पर पूनम पांडे के अनुसार उनके करीब 5,000 फॉलोवर है मगर इस समय उनके एकाउंट में 10,131 फालोवर जुडे हुए हैं।