पोप ने सोनी एस टैबलेट से रोशन किया दुनिया का सबसे बड़ा क्रिसमस ट्री

तकनीक का प्रयोग न केवल आम जीवन को आसान बना रहा है बल्कि कभी-कभी इसका प्रयोग सभी के लिए चर्चा का विषय बन जाता है ऐसा ही कुछ हुआ जब 16वें पोप बेनेडिक्ट ने सोनी के एस टैबलेट द्वारा दुनिया के सबसे बड़े क्रिसमस ट्री को रोशन किया है।
हालाकि अटकले लगाई जा रही थी कि पोप एप्पल के टैब का प्रयोग करेंगे मगर ऐन वक्त पर पोप द्वारा सोनी का टैबलेट प्रयोग करने पर सभी चकित है, पोप ने ऐसा क्यों किया इसका पता अभी नहीं लगाया जा सका है हो सकता है यह पोप का निजी फैसला हो।
इटली शहर के गूबीबो में बने दुनिया के सबसे बड़े क्रिसमस ट्री का आकार 2,132 फीट है, इस खास क्रिसमस ट्री को बनाने के लिए माउंट इंगीनो पहाड़ी का सहारा लिया गया जिस पर लाइटों द्वारा यह ट्री बनाया गया है। 130 मील की दूरी से पोप ने सोनी एस टैबलेट द्वारा क्रिसमस ट्री को रोशन किया। जबकि इससे पहले वैटिकन की वेबसाइट में पोप द्वारा एप्पल आईपैड प्रयोग करते हुए दिखाया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








