Home
News

Pornhub के 20 करोड़ यूजर्स का डेटा लीक! सर्च हिस्ट्री और लोकेशन हुई पब्लिक?

एडल्ट वीडियो प्लेटफॉर्म Pornhub के यूजर्स के लिए एक बुरी खबर है। एक ताजा डेटा ब्रीच के दावे ने हड़कंप मचा दिया है। हैकिंग ग्रुप ShinyHunters ने दावा किया है कि उसने पोर्नहब के 200 मिलियन (20 करोड़) से अधिक यूजर्स का डेटा चुरा लिया है।

हैकर्स ने धमकी दी है कि अगर उन्हें बिटकॉइन में फिरौती नहीं दी गई, तो वे इस डेटा को ऑनलाइन लीक कर देंगे। इससे सेफ रहने के लिए आपको सावधानी बरतनी होगी।

Pornhub Data Breach: 20 करोड़ यूजर्स का डेटा लीक, देखें रिपोर्ट

क्या-क्या जानकारी हुई है लीक?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह चोरी हुआ डेटा करीब 94GB का है और इसमें मुख्य रूप से Pornhub Premium यूजर्स की जानकारी शामिल है। हैकर्स के पास पेमेंट सिस्टम का एक्सेस नहीं था, लेकिन यूजर एक्टिविटी का पूरा कच्चा-चिट्ठा उनके पास है।

  • ईमेल एड्रेस
  • लोकेशन डेटा
  • देखे गए वीडियो के लिंक और टाइटल
  • सर्च टर्म्स यानी यूजर ने साइट पर क्या सर्च किया।
  • एक्टिविटी डेटा (वीडियो देखा या डाउनलोड किया)

हालांकि, राहत की बात यह है कि कंपनी और रिपोर्ट के अनुसार, पासवर्ड और क्रेडिट कार्ड/बैंकिंग डिटेल्स लीक नहीं हुई हैं।

डेटा कितना पुराना है?

यह ब्रीच Mixpanel नामक डेटा एनालिटिक्स सर्विस से जुड़ा माना जा रहा है। हालांकि, Pornhub का कहना है कि उन्होंने 2021 के बाद से Mixpanel का इस्तेमाल नहीं किया है। इसका मतलब है कि लीक हुआ डेटा 2021 से पहले का हो सकता है। रायटर्स ने जब कुछ यूजर्स से संपर्क किया, तो यह पुष्टि हुई कि डेटा सही है लेकिन यह उनकी पुरानी एक्टिविटी से जुड़ा है। Pornhub ने अपने बयान में कहा है कि उनके मौजूदा सिस्टम सुरक्षित हैं और यह घटना उनके वर्तमान प्रीमियम सिस्टम से जुड़ी नहीं है।

अब आपको क्या करना चाहिए?

भले ही पासवर्ड लीक न हुए हों, लेकिन ईमेल और सर्च हिस्ट्री का लीक होना स्कैमर्स के लिए मौका बन सकता है। अपनी सुरक्षा के लिए ये कदम तुरंत उठाएं।

पासवर्ड बदलें: अगर आप Pornhub या उससे जुड़े ईमेल का इस्तेमाल अन्य जगहों पर भी करते हैं, तो तुरंत सभी जगह पासवर्ड बदल दें।

Unique पासवर्ड: हर साइट के लिए अलग और मजबूत पासवर्ड रखें।

2FA ऑन करें: अपने ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) इनेबल करें।

ब्लैकमेल ईमेल से बचें: डेटा लीक होने पर अक्सर स्कैमर्स ईमेल भेजकर धमकी देते हैं कि वे आपकी सर्च हिस्ट्री सबको दिखा देंगे। ऐसे किसी भी ईमेल पर भरोसा न करें और न ही किसी लिंक पर क्लिक करें।

संदिग्ध लिंक: अनजान मैसेज या ईमेल में आए किसी भी लिंक या फाइल को डाउनलोड न करें।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X