किराये पर रहने वालों के लिए कूलिंग का बेस्ट इंतजाम! कम पैसे में बनेगी बात, ये रहा बेस्ट ऑप्शन
Portable AC: गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है। इस सीजन में तपती धूप और गर्मी से खुद को बचाना बड़ी चुनौती हो जाती है। खासकर, जो लोग घर से बाहर किराये पर रहते हैं, उनके लिए तो बड़ी मुसीबत हो जाती है। क्योंकि उनके पास विंडो या स्प्लिट एसी खरीदने का न तो बजट होता है और न ही उन्हें एडजस्ट की जगह।
ऐसे में उन्हें समझ नहीं आता कि गर्मी से बचने के लिए क्या इंतजाम किया जाए? अगर आप गर्मी से बचने का कोई सस्ता और टिकाऊ तरीका तलाश रहे हैं, तो हम आपके लिए इसका बढ़िया ऑप्शन लेकर आए हैं। इसे अपनाने के बाद आपको मकान मालिक से किसी भी तरह की परमिशन भी नहीं पड़ेगी। क्योंकि इन्हें कहीं भी एडजस्ट किया जा सकता है।

पोर्टेबल एसी बन सकती है बेस्ट चॉइस
गर्मियों के सीजन में घर से बाहर रहने वाले लोगों के लिए पोर्टेबल एसी अच्छा ऑप्शन बन सकते हैं। मार्केट में कई तरह पोर्टेबल एसी मौजूद हैं, जो कम जगह घेरते हैं और कूलिंग के मामले में भी उनका कोई तोड़ नहीं है। कूलिंग के लिए इन्हें कहीं भी फिट किया जा सकता है। सबसे अच्छी चीज है कि विंडो और स्प्लिट एसी की तुलना में इनकी कीमत भी काफी किफायती होती है, जो आपके लिए इन्हें बेस्ट चॉइस बना सकती है।
पोर्टेबल एसी के काम करने का तरीका
पोर्टेबल एयर कंडीशनर (Portable AC) एक कॉम्पैक्ट और मूवेबल कूलिंग डिवाइस है, जिसे आसानी से एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाया जा सकता है। इसका काम करने का तरीका आमतौर पर स्प्लिट एसी और विंडो एसी जैसा ही होता है, लेकिन यह अधिक सुविधाजनक होता है क्योंकि इसे स्थायी रूप से इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होती।
पोर्टेबल एसी के मेन काम
- गर्म हवा को खींचना
- हवा को ठंडा करना
- गर्म हवा का निष्कासन
- ह्यूमिडिटी कंट्रोल
पोर्टेबल एसी छोटे कमरों, किराये के अपार्टमेंट और उन जगहों के लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकते हैं, जहां स्थायी एसी इंस्टॉलेशन पॉसिबल नहीं है या मकान मालिक से परमिशन लेनी पड़ती है।


Click it and Unblock the Notifications








