गर्मी की छुट्टी कर देंगे ये पोर्टेबल AC; कहीं भी आसानी से हो जाएंगे फिट, कम खर्च में बन जाएगी बात
Portable AC: गर्मियों के सीजन में तमाम तरह की दिक्कतें आती हैं। खासकर, जिन लोगों के पास ज्यादा बजट नहीं होता है, वह तो काफी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें तलाश होती है किसी ऐसे जुगाड़ की, जो कम खर्च में गर्मी से छुटकारा दिला सके।
अगर आप चाहते हैं कि बिना ज्यादा जेब ढ़ीली किए गर्मी से राहत मिल जाए, तो आप बिल्कुल सही खबर पढ़ रहे हैं। हम पोर्टेबल एसी के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके लिए गर्मी का सही इंतजाम हो सकता है। इस तरह के एसी कम कीमत में मिलते हैं और इन्हें कहीं भी एडस्ट भी किया जा सकता है, साथ ही इन्हें फिट करने के लिए दीवार तोड़ने और ड्रिलिंग करने की कोई जरूरत नहीं होती है।

क्या होता है फायदा?
- पोर्टेबल एसी ज्यादा जगह नहीं घेरते हैं। इन्हें कहीं भी अपने हिसाब से फिट किया जा सकता है।
- पोर्टेबल एसी विंडो और स्प्लिट एसी की तुलना में काफी किफायती होते हैं।
- कूलिंग भी जबरदस्त मिलती है, साथ ही इनमें फीचर भी अच्छे दिए जाते हैं।
- ह्मयूमिडिटी को कम करते हैं और फ्रेश कूलिंग देते हैं।
खरीदने के लिए बेस्ट ऑप्शन
वैसे तो मार्केट में तमाम ऑप्शन मौजूद हैं, लेकिन हम कुछ बेस्ट ऑप्शन बताने वाले हैं।
Blue Star 1 Ton- ब्लू स्टार का यह एसी अमेजन पर बिक्री के लिए अवेलेबल है। इसकी कीमत 32,880 रुपये है। अमेजन पर इस पर कई तरह के डिस्काउंट भी दे रहा है। पोर्टेबल एसी पर एक साल की वारंटी दी जा रही है। गर्मी से राहत पाने के लिए यह एसी आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
Cruise 1 Ton Portable AC- यह पोर्टेबल एसी सिर्फ ठंडक ही नहीं देता, बल्कि डीह्यूमिडिफायर, एयर प्यूरीफायर और फैन के तौर पर भी काम करता है। यानी एक डिवाइस में चार फायदे मिलते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और HD फिल्टर दिया गया है। इसमें चार कैस्टर व्हील्स दिए गए हैं, जिसके साथ यह AC आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है।
VISBY INDIA पोर्टेबल एयर कूलर फैन- यह पोर्टेबल एयर कूलर फैन ज्यादा बड़े स्पेस के लिए तो मुफीद नहीं है, लेकिन इसे किचिन, दुकान या किसी छोटी जगह आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। अमेजन पर इसकी कीमत मात्र 499 रुपये है। खरीदारी करते वक्त इसकी तरफ भी देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








