गर्मी से हो रहा हाल-बेहाल! इस पोर्टेबल कूलर को बना लें अपना साथी, कम खर्च में बनेगी बात
Portable Mini Cooler: गर्मी के मौसम में पसीने से परेशान हो रहे हैं। महंगे कूलर-पंखे या एसी खरीदने का बजट भी नहीं है तो परेशान न हों। मार्केट में कुछ ऐसे किफायती और टिकाऊ जुगाड़ मौजूद हैं, जो गर्मी से काफी हद तक राहत दिला सकते हैं। हम एक ऐसे मिनी पोर्टेबल कूलर के बारे में आपको बताने वाले हैं।
जिसे बिक्री के लिए अमेजन पर लिस्ट किया गया है। इस कूलर की कीमत भी काफी कम है और यह छोटे स्थानों के लिए बेस्ट चॉइस हो सकता है। आइए, जानते हैं इस पोर्टेबल कूलर की पूरी डिटेल।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
अमेजन पर मिल रहा Aarkvelly मिनी पोर्टेबल कूलर रिचार्जेबल ऑप्शन के साथ आता है। इसे एक बार की चार्जिंग में कई घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। यह ऑफिस, किचन या दुकान जैसी छोटी जगहों के लिए अच्छा हो सकता है। इसमें चार्जिंग के लिए यूएसबी पोर्ट दिया गया है। इसे बटन के जरिये कंट्रोल किया जा सकता है।
मिनी कूलर में लो स्पीड, मीडियम स्पीड और हाई स्पीड जैसे तीन मोड दिए गए हैं। इसे 60 डिग्री तक एडजस्ट किया जा सकता है। कूलर में विंड कंट्रोल स्विच, एलईडी लाइट स्विच, टाइमर फंक्शन स्विच, वॉटर टैंक और 6 इंच का फैन दिया गया है। इसमें श्रिंकेबल बेस मिलता है। इसमें 7 कलर की एलईडी लाइट्स दी गई हैं। इन्हें रूम में जलाने पर अलग ही लुक मिलेगा।
कीमत भी है बहुत सस्ती
छोटू कूलर की कीमत की बात करें तो इसे ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन से 599 रुपये में खरीदा जा सकता है। अमेजन पर इसी प्राइस रेंज में और भी कई सारे मिनी पोर्टेबल कूलर मौजूद हैं, जो आपके लिए इस गर्मी में राहत का सस्ता जुगाड़ बन सकते हैं।
खरीदना चाहिए या नहीं
शुद्ध एयर
आसान यूज करने का तरीका
एनवायरमेंटल प्रोटेक्शन
पावर सप्लाई मेथड और एनर्जी सेविंग- इन प्वाइंट को देखते हुए इस कूलर को खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








