वीडियो: क्या छोटे से दिखने वाले ये स्पीकर आपको खुश कर पाएंगे
पिकनिक पर जाने का प्लान है या फिर घर की छत में म्यूजिक का मज़ा लेना चाहते हैं कोडेक के नए 68M पोर्टेबल स्पीकर खास ऐसे ही कामों के लिए बनाए गए हैं, ये न सिर्फ पोर्टेबल है बल्कि इनमें कनेक्टीविटी के ढेरों ऑप्शन दिए गए हैं
जैसे इन्हें टीवी के साथ दूसरे स्पीकर से कनेक्ट कर सकते हैं या फिर अपने मोबाइल में केबल और वॉयरलेस ब्लूटूथ की मदद से कनेक्ट किया जा सकता है।
कौन-कौन से पोर्ट मिलते हैं
कोडेक 68 M स्पीकर में पीछे की तरफ रबर क्लिक हटाने पर आपको क्सिलियर्य (AUX) पोर्ट और माइक्रो यूएसबी जैक मिल जाएगा साथ स्पीकर को ऑन-ऑफ करने के लिए एक छोटा सा बटन भी दिया गया है। इसके साथ इन्हें आप अपनी टीवी और दूसरे स्पीकर से कनेक्ट कर सकते हैं।
डिज़ाइन
स्पीकर कैरी करने के हिसाब से न सिर्फ हल्के है बल्कि एक हाथ से इन्हें आराम से पकड़ा जा सकता है। ज्यादा बेहतर पकड़ के लिए स्पीकर के साइड में रबर ग्रिप दी गईं हैं और नीचे की ओंर चार रबर सपोर्ट लगे हुए हैं। ऊपर कंट्रोल पैनल दिया गया है वहीं इसके दोनों ओंर स्पीकर ग्रिल आपको मिल जाएंगी।
साउंड क्वालिटी
कोडेक 68 M में 10 वॉट का साउंड आउटपुट मिलता है जो इंडोर पार्टी या फिर अकेले में सुनने के लिए बेस्ट है हालाकि इसमें वॉल्यूम को ज्यादा बूस्ट नहीं कर सकते। लेकिन अगर आप आउटडोर एक्टीविटी के लिए इन्हें यूज़ करना चाहते हैं तो शायद आपको थोड़ा निराश होना पड़े। एक बार चार्ज करने पर ये 5 घंटे का बैटरी बैकप देते हैं।
कहां से खरीद सकते है
Kodak 68M TV स्पीकर ऑनलाइन साइट अमेज़न डॉट कॉम के अलावा फ्लिपकार्ट और पेटीएम स्टोर से खरीदा जा सकता है जहां इनका MRP प्राइज़ 3,290 रुपए है।


Click it and Unblock the Notifications








