कहीं भी फिट हो जाएगा ये छोटू स्पीकर, कम दाम में तगड़ी ऑडियो क्वालिटी और बेमिसाल फीचर्स!
Portronics भारत में एक कमाल का छोटू-सा स्पीकर लेकर आया है। कंपनी ने Nadya नाम से एक पोर्टेबल 6-वाट ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किया है। इसमें एक बिल्ट-इन मैग्नेटिक रिंग दी गई है। यह स्ट्रॉन्ग मैग्नेटिक ग्रिप के साथ किसी भी सही सरफेस पर आसानी से अटैच हो सकता है, जिससे गिरने या स्लिप होने की टेंशन एकदम दूर हो जाती है।
लेटेस्ट स्पीकर वर्टिकल सरफेस, जैसे कि फ्रिज का दरवाजा, पर भी मजबूती से सेट हो सकता है। इसे MagSafe-सपोर्टेड iPhone के पीछे लगाकर फोन स्टैंड की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी कीमत और अवेलेबिलिटी के बारे में यहां बताने वाले हैं।

अगर आपका फोन MagSafe-सपोर्टेड नहीं है, तो Nadya के साथ एक मेटल रिंग मिलती है जिसे फोन के कवर के पीछे लगाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे Android और iPhone दोनों यूजर्स इसका फायदा उठा सकते हैं।
छोटा लेकिन दमदार है स्पीकर
पोर्ट्रोनिक्स Nadya एक कॉम्पैक्ट स्पीकर है, जिसमें 40mm डायनामिक ड्राइवर दिया गया है, जो क्रिस्टल-क्लियर साउंड और दमदार बास प्रदान करता है। इस स्पीकर में RGB LED लाइट्स भी दी गई हैं, जो म्यूजिक की धुन के साथ शिमरिंग करती हैं और मजेदार माहौल बनाती हैं। यह ब्लूटूथ 5.3 को सपोर्ट करता है, जिससे यह फास्ट और स्टेबल कनेक्शन मिलता है।
आसान कनेक्टिविटी की सुविधा
इसे किसी भी ब्लूटूथ-सपोर्टेड डिवाइस जैसे स्मार्टफोन, लैपटॉप और टैबलेट से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। आप अपने प्लेलिस्ट को सीधे अपने डिवाइस से कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें इन-बिल्ट बैटरी है, जो चार घंटे तक का बैकअप देती है। इसमें चार्जिंग के लिए टाइप-सी USB पोर्ट दिया गया है।
बेस्ट गिफ्ट ऑप्शन
पोर्ट्रोनिक्स Nadya ब्लूटूथ स्पीकर अनोखे डिजाइन और मल्टीपर्पज फीचर्स के साथ गिफ्टिंग के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। इसका स्टाइलिश लुक इसे किसी भी माहौल में आसानी से फिट कर देता है। यह छोटा, हल्का और कैरी करने में आसान है, लेकिन जैसे ही इसे ऑन किया जाता है, इसकी RGB लाइट्स और शानदार म्यूजिक इसे खास बना देते हैं।
कीमत और अवेलेबिलिटी
पोर्ट्रोनिक्स Nadya केवल 1,049 रुपये की शुरुआती कीमत पर अवेलेबल है। इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके साथ 12 महीने की वारंटी दी जा रही है। यह अमेजन, फ्लिपकार्ट और दूसरे प्रमुख ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स पर भी बिक्री के लिए मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications








