Home
News

तगड़े साउंड का मजा! Portronics ने लॉन्च किया Sound Slick X साउंडबार, मिलेगी स्मार्ट कंट्रोल की सुविधा

गैजेट ब्रांड Portronics ने अपने ऑडियो प्रोडक्ट्स की रेंज में नया साउंडबार Sound Slick X लॉन्च किया है। यह उन लोगों के लिए बनाया गया है जो अपने घर पर बेहतर साउंड एक्सपीरियंस चाहते हैं।

इस साउंडबार सिस्टम को अफोर्डेबल प्राइस रेंज में लॉन्च किया गया है। जिन लोगों को बजट में जबरदस्त ऑडियो एक्सपीरियंस चाहिए। उनके लिए यह परफेक्ट चॉइस बन सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अवेलेबिलिटी के बारे में।

Portronics ने लॉन्च किया Sound Slick X साउंडबार

मिलेगा जबरदस्त ऑडियो एक्सपीरियंस

Sound Slick X में दमदार 250 वॉट का आउटपुट है। इसके साथ एक वायर्ड सबवूफर आता है, जो डीप बेस और शानदार साउंड एक्सपीरियंस देता है। चाहे मूवी देखना हो, गेम खेलना हो या दोस्तों के साथ म्यूजिक सुनना, हर काम के लिए ये शानदार है। यह बिना किसी झंझट के हर अनुभव को अच्छा बनाता है।

यह साउंडबार HDMI (ARC), Optical, AUX और USB इनपुट्स को सपोर्ट करता है, जिससे यह टीवी, लैपटॉप या प्रोजेक्टर से आसानी से कनेक्ट हो जाता है। वायरलेस इस्तेमाल के लिए इसमें BT 5.3 भी है, जो स्मार्टफोन या टैबलेट से फास्ट और स्टेबल कनेक्शन देता है।

स्मार्ट कंट्रोल्स की सुविधा

इसे कंट्रोल करना भी काफी आसान है। आप चाहें तो साउंडबार के टच कंट्रोल्स का इस्तेमाल करें या फिर रिमोट कंट्रोल से वॉल्यूम बदलें, मोड स्विच करें या EQ प्रीसेट - जैसे म्यूजिक, मूवी, न्यूज चुनें। मैट ब्लैक फिनिश के साथ यह साउंडबार किसी भी रूम के सेटअप में अच्छे से फिट हो जाता है। इसका 2.1 चैनल सिस्टम क्लियर डायलॉग, दमदार बेस और बैलेंस्ड साउंड देता है।

कीमत और अवेलेबिलिटी

Portronics Sound Slick X की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये रखी है और इसके साथ 12 महीने की वारंटी मिलती है। इसे आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। यह देशभर के प्रमुख ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स पर भी बिक्री के लिए अवेलेबल है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X