पोस्ट GST Reliance jio लेटेस्ट ऑफर, 509 रुपए में 224जीबी डाटा
रिलायंस जियो पहले से ही सस्ते और बेहद कम कीमत के प्लान ऑफर करने के लिए मशहूर है। अपने इन्हीं ऑफर के चलते रिलायंस जियो ने कम समय में अधिक सब्सक्राइबर जोड़ लिए हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से जियो के सब्सक्राइबर्स की स्पीड में थोड़ी कमी आई है, लेकिन अब लगता है कि जियो एक बार फिर ट्रैक पर वापस आ गया है।
दरअसल पिछले कुछ समय से जियो थोड़ा शांत था लेकिन Post GST जियो ज्यादा एक्टिव लग रहा है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि Reliance jio ने अपना सबसे धमाकेदार और आकर्षक ऑफर पेश कर दिया है। इस ऑफर में यूज़र्स अधिक से अधिक डाटा बेनिफिट पा सकते हैं।

रिलायंस जियो का यह ऑफर लिमिटेड है, लेकिन इसमें जिस तरह के डाटा बेनिफिट जियो यूज़र्स को मिल रहे हैं वो अनलिमिटेड से कम नहीं है। यूज़र्स के पास 149 रुपए से शुरूआती प्लान मौजूद है। रिचार्ज की कीमत के साथ साथ इस प्लान में फायदा भी बढ़ेगा।
यदि आप जियो का 509 रुपए का प्लान लेते हैं तो आप 224जीबी 4जी डाटा का लाभ ले पाएंगे। है न कमाल? तो चलिए जानते हैं कि इस प्लान को पाने के लिए यूज़र्स को कैसे और क्या करना होगा।
प्राइम मेंबरशिप
जियो के इस प्लान के लिए ग्राहकों को सबसे पहले जियो की 99 रुपए वाली प्राइम मेंबरशिप लेनी होगी। इसके बाद जिन रिचार्ज पैक पर ऑफर मौजूद है उनमें से एक चुनना होगा।
149 रुपए से शुरू है प्लान
इस ऑफर में बेसिक रिचार्ज पैक 2जीबी के डाटा बेनिफिट के साथ आता है, जिसमें 12 रिचार्ज साइकिल होंगी। यह प्लान यूज़र्स को 149 रुपए में मिलता है। यानी कि 149 रुपए के इस पैक में यूज़र्स को एक साल के लिए 24 जीबी डाटा मिलेगा।
309 रुपए में 168 जीबी डाटा
इसके बाद 309 रुपए का प्लान है जिसमें 1जीबी 4जी डाटा प्रतिदिन मिलता है। यह 28 दिनों की 6 रिचार्ज साइकिल के साथ आएगा। यानी कि कुल डाटा बेनिफिट यूज़र्स को मिलेगा 168 जीबी डाटा का।
509 रुपए में 224जीबी 4जी डाटा
इसी तरह 509 रुपए में जियो यूज़र्स को 28 दिनों की 4 रिचार्ज साइकिल के साथ 2जीबी डाटा प्रतिदिन के लिमिट पर मिलेगा। इसमें यूज़र्स को कुल डाटा बेनिफिट 224जीबी 4जी डाटा का मिलेगा।
JioFi डिवाइस
इस प्लान को यूज़र्स पाना चाहते हैं तो बता दें कि यह केवल रिलायंस जियो के नए जियोफाई डिवाइस पर उपलब्ध है। यानी कि यूज़र्स को JioFi डिवाइस लेना होगा और साथ ही एक जियो सिम भी लेना होगा।


Click it and Unblock the Notifications