इंफोसिस में दो नये अध्यक्ष नियुक्त, बढे़गी सैलरी
भारत की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस ने अपने अपने शीर्ष प्रबंधन में दो नई नियुक्तियां की हैं, इससे कंपनी का कारोबारी ढ़ांचा और मजबूत होगा। कंपनी ने अपने अपने कारोबार को इसके लिए दो अलग-अलग भागों में बांट दिया है जिसमें से पहले भाग के हेड बीजी श्रीनिवास होंगे और दूसरे के यूबी प्रवीन राव।
श्रीनिवास के अंडर में वित्तीय सेवाएं, बीमा, उत्पादन, इंजीनियरिंग सेवा, ऊर्जा और संचार, इन्फोसिस पब्लिक सर्विसेज, इन्फोसिस लोडस्टोन, स्ट्रैटेजिक ग्लोबल सोर्सिंग, मार्केटिंग और एलायंस सेगमेंट रहेगा।

इंफोसिस में बढ़ेगी सैलरी
खबर मिल रहीं हैं इंफोसिस में कर्मचारियों की सैलरी में 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो सकती है। हालाकि कंपनी को इससे अपने मार्जिन में समझौता करना पड़ सकता है लेकिन जानकारों के अनुसार कंपनी को फिलहाल कर्मचारियों का भरोसा कायम करना ज्यादा महत्वपूर्ण है। इंफोसिस ने अभी इस बारे में कोई भी बयान जारी नहीं किया है।
पिछले साल इंफोसिस में बढ़े पदों पर कई फेरबदल हुए इसके अलावा कई अहम पदों पर कर्मचारियों ने इस्तीफा भी दिया। हम आपको बता दें इस समय इंफोसिस में करीब 50 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं। इंफोसिस के अलावा विप्रो ने भी पिछले साल अपने कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोत्तरी करने का फैसला किया था।


Click it and Unblock the Notifications







