OnePlus 6T की प्री-बुकिंग दोपहर 12 बजे अमेजन पर होगी शुरू, ऑफर्स से भी भरपूर
वनप्लस 6टी स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है। हम पहले से ही जानते हैं कि फोन पूरे उपमहाद्वीप में अमेजन इंडिया के लिए विशिष्ट होगा। फोन को लेकर काफी चर्चा चल रही है। इसकी पॉपुलरटी के चलते अमेजन ने एक वेबपेज बनाया है। जो वनप्लस 6T पर प्री-ऑर्डर ऑफर के बारें में दिखाता है। जो यूजर्स वनप्लस 6टी को खरीदना चाहते हैं तो वो आज दोपहर 12 बजे से अमेजन की साइट पर जाकर अपने फोन के लिए प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।

वेबपेज आपको सीधा गिफ्ट कार्ड खरीदने के लिए स्क्रीन पर ले जाता है। वनप्लस 6 टी स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग 30 अक्टूबर तक जारी रहेगी। जिससे साफ पता चलता है कि फोन 17 अक्टूबर को लॉन्च नहीं किया जाएगा। हालांकि अब कंपनी ने भी साफ कर दिया है कि 30 अक्टूबर को वनप्लस 6टी इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। बता दें, सभी प्री-बुकिंग पर यूजर्स को 500 रुपये अमेजन पे बैलेंस के साथ मुफ्त वनप्लस टाइप-सी बुलेट इयरफ़ोन भी दिया जाएगा।
अमेजन पर वनप्लस 6 टी की प्री-बुकिंग
वनप्लस 6 टी के लिए प्री-बुकिंग को अभी तक भारत में आधिकारिक नहीं किया गया है, क्योंकि भारत में अमेजन के वेबपेज स्क्रीन से गिफ्ट कार्ड खरीदा जा सकता है। हालांकि पेज के यूआरएल में वनप्लस 6टी ईमेल गिफ्ट कार्ड लिखा आता है। जबकि उसे क्लिक करके आप अमेजन का गिफ्ट कार्ड खरीद सकते हैं।
वनप्लस 6 की तुलना में दो बड़े परिवर्तन
वनप्लस 6 टी स्मार्टफोन वनप्लस 6 फोन का अपग्रेड वर्जन होगा। बताया जा रहा है कि आने वाले फोन 2 नए और बड़े परिवर्तन के साथ आएगा। बता दें, वनप्लस 3.5 मिमी हेडफोन जैक को नही अपना रहा है। जो प्रशंसकों को थोडा निराश कर सकता है। साथ ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल होगा।
वनप्लस 6 टी के संभावित स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
फोन काफी समय से चर्चा में हैं। साथ ही कई लोग फोन की प्री-बुकिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। फोन की खासियत की बात की जाए तो वनप्लस 6 टी में सामने की तरफ एक वाटरड्रॉप नॉच शामिल होगा। जिसकी वनप्लस 6 स्मार्टफोन से साफ तौर पर तुलना की जा सकेगी। फोन 6.2-इंच की स्क्रीन के साथ आ सकता है। हार्डवेयर की बात करे तो, फोन एक ही क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ आ सकता है। जिसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज शामिल होगी।


Click it and Unblock the Notifications








