नोकिया के बाद अब ब्लैकबेरी भी बिकने को तैयार
नोकिया और माइक्रोसॉफ्ट डील के बाद अब ब्लैकबेरी भी बिकने की कगार पर है, हाल ही में मिली रिपोर्ट के अनुसार ब्लैकबेरी के सबसे बड़े शेयरधारक फेयरफैक्स फाइनलेंशियल होल्डिंग लिमिटेड के साथ मिलकर कुछ कंपनियों का दल ब्लैकबेरी को 4.7 अरब डॉलर यानी 300 अरब रुपए में खरीदने का विचार बना रहा है।
वहीं खबर मिल रही है भारत में हैदराबाद के रहने वाले प्रेम वत्स ब्लैकेबेरी के नए मालिक हो सकते हैं। ब्लैकबेरी में सबसे ज्यादा 10 प्रतिशत शेयर का हिस्सा फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग लिमिटेड के पास है जिसमें चेयरमैन प्रेम वत्स हैं। प्रेम वत्स कनाडा में सबसे ज्यादा इनवेस्ट करने वाले शख्स के तौर पर जाने जाते हैं उन्हें कनाडा का वॉरन बफे भी कहा जाता है।

ब्लैकबरी ने अगस्त में अपने खरीद्दार को खोजना शुरु कर दिया था उस समय प्रेम वत्स ने ब्लैकबेरी से इस्तीफा दे दिया था, ब्लैकबेरी के अनुसार 4 नवंबर को वो इस मुद्दे पर कुछ एलान कर सकती है। हाल ही में ब्लैकबेरी ने चार हजार नौकरियों में कटौती करने की घोषणा की है, ब्लैकबेरी को बिक्री में मंदी के चलते करीब एक अरब डॉलर का घाटा झेलना पड़ा है।
ब्लैकबेरी के पास कुछ पेटेंट जरूर है लेकिन उसके पास हार्डवेयर बिजनेस कुछ खास नहीं है, ब्लैकबेरी का वायरलैस पेंटेट ही उसके लिए अभी तक का सबसे फायदेमंद पेटेंट साबित हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications








