Home
News

200 रुपए में किस कंपनी का टैरिफ प्लान देता है सबसे ज्यादा बैनेफिट

By Neha Kashyap

टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स के लिए इस समय कम से कम कीमत पर ज्यादा बैनेफिट्स वाले प्लान पेश कर रही हैं। अगर आप स्मार्टफोन यूजर हैं, तो कॉलिंग और एसमएमएस के अलावा डेटा के लिए रिचार्ज कराते होंगे।

बता दें कि मार्केट में मौजूद सभी टेलीकॉम कंपनियां एक दूसरे को कॉम्पिटीशन देने के लिए लगभग समान कीमत पर प्लान पेश कर रही हैं। हालांकि इन प्लान पर मिलने वाले फायदों में थोड़ा अंतर हो सकता है।

200 रुपए में किस कंपनी का टैरिफ प्लान देता है सबसे ज्यादा बैनेफिट

यहां हम आपके लिए 200 रुपए के अंदर आने वाले भारती एयरटेल, रिलायंस जियो वोडाफोन और आइडिया के प्लान की तुलना करके ये बताने जा रहे हैं कि कौन सी कंपनी 200 रुपए के अंदर सबसे ज्यादा बैनेफिट्स देती है।

एयरटेल का 199 रुपए का प्लान-

एयरटेल का 199 रुपए का प्लान-

एयरटेल के 199 रुपए के प्लान में यूजर्स को हर रोज 1.4GB डेटा और कुल 39.2 जीबी डेटा 4 जी स्पीड पर मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) और हर रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा यूजर्स को एयरटेल टीवी ऐप पर भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

जियो का 149 रुपए का प्लान-

जियो का 149 रुपए का प्लान-

जियो का ये प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी क साथ आता है। रिवाइज के बाद इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 1.5GB डेटा और कुल 42जीबी डेटा मिलेगा। इससे पहले इस प्लान सिर्फ 1जीबी डेटा रोज मिलता था। यूजर्स इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) कर सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स को रोजाना लोकल और नेशनल 100 एसएमएस भी फ्री मिलेंगे। इसके साथ ही यूजर्स को जियो ऐप पर फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

जियो का 198 रुपए का प्लान-

जियो का 198 रुपए का प्लान-

जियो का ये प्लान भी 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को पहले रोज 1.5जीबी डेटा मिलता था। अब यूजर्स 28 दिनों तक हर रोज 2जीबी डेटा और कुल 56 जीबी डेटा का फायदा ले सकते हैं। इसके अलावा ये प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल, एसटीडी और रोमिंग), लोकल और नेशनल 100 एसएमएस फ्री जैसे फायदों के साथ आता है। साथ ही यूजर्स को जियो ऐप पर फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

वोडाफोन का 198 रुपए का प्‍लान-

वोडाफोन का 198 रुपए का प्‍लान-

ये प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में यूजर्स को 1.4GB डेटा रोजाना मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान पर अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल, एसटीडी व रोमिंग) और रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं। वोडाफोन के इस अनलिमिडेट कॉलिंग FUP पॉलिसी के साथ आती है। इस प्लान में एक हफ्ते में यूजर्स को हर रोज 250 मिनट्स और हफ्ते में 1000 मिनट ही फ्री लोकल और एसटीडी कॉलिंग के लिए मिलेंगे। इस लिमिट के क्रॉस होने पर एक पैसा पर सेकेंड के आधार पर चार्ज किया जाएगा। इसके अलावा एक हफ्ते में 300 अलग-अलग नंबर्स पर कॉल करने पर 1 पैसा पर सेकेंड की दर से चार्ज किया जाएगा। यानी इन लिमिट के साथ कंपनी इस प्लान के कमर्शियल इस्तेमाल पर रोक लगाना चाहती है।

आइडिया का 199 रुपए का प्लान-

आइडिया का 199 रुपए का प्लान-

आइडिया के इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों के लिए हर रोज 1.4 जीबी डेटा और कुल 39.2 जीबी 4G स्पीड डेटा मिलेगा। डेटा के अलावा 199 रुपए के इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग मिलेगी। अनलिमिटेड कॉलिंग रोजाना 300 मिनट्स और हफ्ते में 1200 मिनट्स की लिमिट के साथ आएगी। इस लिमिट के क्रोस होने पर 1 पैसा प्रति सेकेंड के हिसाब से चार्ज किया जाएगा। इसके अलावा रोजाना 100 SMS भी मिलेंगे। साथ दिए जा रहे हैं।

बीएसएनएल का 118 रुपए का प्लान-

बीएसएनएल का 118 रुपए का प्लान-

बीएसएनएल का 118 रुपए का प्लान भी 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें यूजर्स को कुल 28 जीबी डेटा यानी हर रोज 1 जीबी डेटा 3जी स्पीड पर मिलता है। बीएसएनएल इस प्लान में जियो से कहीं ज्यादा डेटा बैनेफिट दे रही है। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। हालांकि 118 रुपए के इस रिचार्ज में मुंबई और दिल्ली में रोमिंग फ्री नहीं मिलेगी और इसके लिए यूजर्स को स्पेशल टैरिफ प्लान रिचार्ज कराना होगा। कंपनी के इस प्लान में एसएमएस बैनेफिट नहीं मिलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
we are comparing best Prepaid Plans from Telecom Operators Under Rs 200.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X