200 रुपए में किस कंपनी का प्लान देता है सबसे ज्यादा फायदा
टेलीकॉम कंपनियों की डेटा वॉर का सबसे ज्यादा फायदा यूजर्स को मिल रहा है। पहले जहां यूजर्स को 28 दिनों के 1 जीबी 4 जी डेटा के लिए 255 रुपए तक चुकाने होते थे।
अब इससे भी कम कीमत पर यूजर्स को 56 जीबी तक डेटा मिल जाता है। प्रायवेट कंपनियों के अलावा पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनियां भी लगभग समान कीमत पर टेलीकॉम प्लान लॉन्च कर रही हैं।
हालांकि इन प्लान पर मिलने वाले फायदे थोड़े-बहुत अलग हो सकते हैं।

अगर आप स्मार्टफोन यूजर हैं, तो मोबाइल में इंटनरेट इस्तेमाल करने के लिए डेटा पैक जरूर रिचार्ज कराते होंगे। यहां हम आपके लिए सभी कंपनियों के 200 रुपए के अंदर आने वाले प्रीपेड प्लान की तुलना कर ये जानने की कोशिश करेंगे कि कौन सी कंपनी अपने यूजर्स को सबसे ज्यादा फायदा दे रही है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
जियो का 149 रुपए का प्लान-
जियो का ये प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी क साथ आता है। रिवाइज के बाद इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 1.5GB डेटा और कुल 42जीबी डेटा मिलेगा। इससे पहले इस प्लान सिर्फ 1जीबी डेटा रोज मिलता था। यूजर्स इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) कर सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स को रोजाना लोकल और नेशनल 100 एसएमएस भी फ्री मिलेंगे। इसके साथ ही यूजर्स को जियो ऐप पर फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
जियो का 198 रुपए का प्लान-
जियो का ये प्लान भी 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को पहले रोज 1.5जीबी डेटा मिलता था। अब यूजर्स 28 दिनों तक हर रोज 2जीबी डेटा और कुल 56 जीबी डेटा का फायदा ले सकते हैं। इसके अलावा ये प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल, एसटीडी और रोमिंग), लोकल और नेशनल 100 एसएमएस फ्री जैसे फायदों के साथ आता है। साथ ही यूजर्स को जियो ऐप पर फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
एयरटेल 199 रुपए का प्लान-
एयरटेल ने भी अपने प्लान को रिवाईज़ कर दिया है। अब एयरटेल यूज़र्स को 199 रुपए में 1.4GB जीबी डाटा हर दिन दे रहा है। अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) और रोजाना 100 फ्री लोकल और नेशनल एसएमएस मिलेंगे। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसके अलावा यूजर्स को एयरटेल टीवी ऐप पर भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
आइडिया का 199 रुपए का प्लान-
आइडिया के इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों के लिए हर रोज 1.4 जीबी डेटा और कुल 39.2 जीबी 4G स्पीड डेटा मिलेगा। डेटा के अलावा इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग मिलेगी। अनलिमिटेड कॉलिंग रोजाना 300 मिनट्स और हफ्ते में 1200 मिनट्स की लिमिट के साथ आएगी। इस लिमिट के क्रोस होने पर 1 पैसा प्रति सेकेंड के हिसाब से चार्ज किया जाएगा। इसके अलावा रोजाना 100 लोकल और नेशनल SMS भी मिलेंगे।
वोडाफोन का 198 रुपए का प्लान-
वोडाफोन के 198 रुपए वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ पेश किया गया है। इस प्लान में यूजर को रोजाना 1.4GB 4G/3G डेटा मिलेगा। इतना ही नहीं, इस प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल्स मिलेंगे। इसके साथ ही यूजर्स को रोजाना 100 लोकल और नेशनल एसएमएस मिलेंगे। वोडाफोन के इस अनलिमिडेट कॉलिंग FUP पॉलिसी के साथ आती है। इस प्लान में एक हफ्ते में यूजर्स को हर रोज 250 मिनट्स और हफ्ते में 1000 मिनट ही फ्री लोकल और एसटीडी कॉलिंग के लिए मिलेंगे। इस लिमिट के क्रॉस होने पर एक पैसा पर सेकेंड के आधार पर चार्ज किया जाएगा। इसके अलावा एक हफ्ते में 300 अलग-अलग नंबर्स पर कॉल करने पर 1 पैसा पर सेकेंड की दर से चार्ज किया जाएगा।
बीएसएनएल का 118 रुपए का प्लान-
पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने यूजर्स के लिए इन सभी प्लान की टक्कर में 118 रुपए का रिचार्ज प्लान पेश किया है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है जिसमें यूजर्स को कुल 28 जीबी डेटा यानी हर रोज 1 जीबी डेटा 3जी स्पीड पर मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉल भी मिलते हैं। हालांकि इस रिचार्ज में मुंबई और दिल्ली में रोमिंग फ्री नहीं मिलेगी और इसके लिए यूजर्स को स्पेशल टैरिफ प्लान रिचार्ज कराना होगा। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को एसएमएस फायदा भी नहीं मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications







