Home
News

ट्विटर पर आ गए प्रेजिडेंट बराक ओबामा

By Rahul

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा ट्विटर पर अपना अकाउंट खोलने के महज 12 घंटे के भीतर उनके फालोवर्स की संख्या 14 लाख 60 हजार पहुंच गई। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा या एटदरेट पीओटीयूएस नामक अकाउंट के जरिए ओबामा पहली बार सीधे तौर पर संवाद कर सकेंगे। ओबामा अपने इस अकाउंट से 65 लोगों को ट्विटर पर फॉलो करते हैं।

ट्विटर पर आ गए प्रेजिडेंट बराक ओबामा

आश्चर्य की बात यह है कि इनमें कोई भी विदेशी नेता नहीं है। कल ओबामा ने ट्विटर पर अपना पहला ट्वीट किया, ‘हैलो ट्विटर, मैं बराक, वाकई..। छह साल हो गए और अब अंतत: वो मुझे मेरा अपना अकाउंट दे रहे हैं।

इसके चार घंटे बाद ओबामा ने इस पर अपना दूसरा ट्वीट किया जिसमें उन्होंने अपनी न्यू जर्सी की यात्रा के बारे में बताया। इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और ओबामा के बीच इस ट्विटर हैंडल के नाम को लेकर बातचीत भी हुई, जिसपर काफी लोगों की नजरें बनी रहीं। ओबामा जिन 65 लोगों को फॉलो करते हैं उनमें अधिकांश उनके मंत्रिमंडल के साथी या व्हाइट हाउस के अधिकारी हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
President collects 5,000 Twitter followers per minute as he launches @POTUS feed, where tweets will come ‘exclusively from him’, White House says
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X