Home
News

Jio Gigafiber के लिए प्रिव्यू ऑफर, पहले 3 महीने तक 100 जीबी डेटा फ्री: रिपोर्ट

By Devesh

जियो ने जब से भारत में अपनी सर्विस की शुरुआत की है, तब से कंपनी कोई ना कोई ऑफर अपने यूजर्स के लिए पेश करते आई है। जिसकी वजह से निश्चित तौर पर हमारे देश में इंटरनेट कनेक्टिविटी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंची है। इन दिनों जियो कंपनी अपनी एक नई सर्विस की वजह से सुर्खियों में हैं। जियो की इस नई सर्विस का नाम जियो गीगाफाइबर है, जो एक वायर्ड इंटरनेट सर्विस है।

Jio Gigafiber के लिए प्रिव्यू ऑफर, पहले 3 महीने में 100 जीबी डेटा फ्री: रिपोर्ट

जियो गीगाफाइबर के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

जियो गीगाफाइबर के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू हो चुकी है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इस सर्विस को शुरू करने की तारीख का ऐलान नहीं किया है। आपको बता दें कि रिलायंस इंड्रस्ट्री के सलाना आम बैठक के दौरान इस सर्विस को लॉन्च किया गया था। उस वक्त कंपनी ने कहा था कि 15 अगस्त से इस सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगी और जिस क्षेत्र से सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन होंगे, उस क्षेत्र में इस सर्विस को सबसे पहले लॉन्च किया जाएगा।

पहले तीन महीने 100 जीबी डेटा फ्री

आपको बता दें कि जियो गीगाफाइबर के लिए 4,500 रुपए का भुगतान करना होगा जो कि रिफंडेबल राशि होगी। अगर जियो इस सर्विस के लिए प्रिव्यू ऑफर लॉन्च करती है तो यूजर्स को पहले तीन महीने तक बिना किसी शुल्क के 100 जीबी डेटा मुफ्त मिलेगा। तीन महीने के बाद यूजर्स को तय शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा आपको बता दें कि जियो गीगाफाइबर के साथ Jio GigaTV सेटअप बॉक्स भी दिया जाएगा। जिसमें यूजर्स 600 से ज्यादा टीवी चैनल देख पाएंगे।

जियो सिम के वक्त भी मिला था प्रीव्यू ऑफर

आपको याद दिला दें कि जब जियो कंपनी पहली बार अपना सिम कार्ड लेकर आई थी, तब भी कंपनी ने शुरू के 6 महीने तक प्रिव्यू ऑफर दिया था। उस 6 महीने के दौरान यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और इंटरनेट डेटा फ्री में मिला था। अब जियो गीगाफाइबर की सर्विस में भी यूजर्स को वैसे ही प्रिव्यू ऑफर्स की उम्मीद है और रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी भी इस मसले पर विचार कर रही है।

गीगाफाइबर के लिए कई प्लान

जियो गीगाफाइबर के ग्राहकों के लिए एक और योजना है। अगर यूजर्स चाहे तो अपने ब्रॉडबैंड अकाउंट में डेटा टॉप-अप प्लान को भी जोड़ सकते हैं। इस दोनों को जोड़ने की वजह से यूजर्स ब्रॉडबैंड अकाउंट की डेटा लिमिट खत्म होने के बाद भी डेटा टॉप-प्लान की मदद से हाईस्पीड ब्रॉडबैंड का आनंद उठा पाएंगे। जियो गीगाफाइबर से जुड़ी कुछ और योजनाएं हैं जिसके बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली।

 
Best Mobiles in India

English summary
According to the report of Telecom Talk, the company is planning preview offers for Geo GigaFiBeer. The company is going to launch the Jio Gigafiber Preview Offer. In this offer, customers will be given 100 GB of data per 100MB per sq. Speed for 3 months free of charge. That means users will get 100 GB of data free every month.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X