Home
News

Price cut : बेस्ट स्मार्टफोन अब बेस्ट कीमत में

By Agrahi

खत्म होने वाला है साल 2017 और इसी के साथ होने वाला है साल 2018 का आगाज। इस मौके पर ई-कॉमर्स वेबसाइट और स्मार्टफोन ब्रांड कई ऑफर्स लेकर आ रही हैं। यहां आपको मिलता है एक्सचेंज ऑफर, नो कॉस्ट EMI और काफी कुछ। इसी Year End के चलते अब कुछ स्मार्टफोन ब्रांड ने अपने फोन के रेट कम किए हैं।

आज इस आर्टिकल में हम देखने वाले हैं यही स्मार्टफोन जो अब प्राइस कट के साथ उपलब्ध हैं। इन फोन को अब पहले से कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

Oppo F3
ओप्पो का सेल्फी स्मार्टफोन Oppo F3 कंपनी ने भारत में इस फोन को 19,990 रुपए में लॉन्च किया था, अब इस फोन की कीमत कम कर दी गई है। फोन को 3000 रुपए की कम कीमत के साथ 16,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस फोन को ऑफलाइन नई कीमत के साथ खरीदा जा सकेगा, ऑनलाइन भी इस फोन को नई कीमत में पेश करने की उम्मीद है।

Moto G5s Plus
Motorola Moto G5s Plus स्मार्टफोन की कीमत में भी कमी की गई है। कंपनी का यह फोन 15,999 रुपए में पेश किया गया था अब इस फोन को 1000 रुपए कम कीमत में खरीद सकते हैं। यानी कि 14,999 रुपए की कीमत में यह फोन उपलब्ध है।

Vivo V7
Vivo V7 को कंपनी ने 18,990 रुपए में लॉन्च किया था। इस फोन की कीमत अब 2000 रुपए कम कर दी गई है। यानी कि अब इस फोन को 16,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। सेल्फी कैमरा में खास इस फोन को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्लेटफ़ॉर्म पर कम कीमत के साथ बेचा जा रहा है। वीवो वी7 फोन शैम्पेन गोल्ड, मैट ब्लैक और इनर्जेटिक ब्लू कलर वैरिएंट में मिलेगा।

कम कीमत के अलावा यदि आप Vivo V7 स्मार्टफोन को 16,990 रुपए में फ्लिप्कार्ट से खरीदते हैं तो आपको कई अन्य ऑफर भी यहां मिल सकते हैं। इसमें आपको 16,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा, यानी फोन आप 990 रुपए में भी पा सकते हैं। वहीं आप चाहें तो इस फोन को No Cost EMI पर भी खरीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Price Cut : Buy the best smartphones now in best price. With the year end, smartphone brands has reduced the price of some of their smartphone and you can buy it in a lesser price. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X