श्याओमी स्मार्टफोन पर धमाकेदार डिस्काउंट, खास इंडिया के लिए
श्याओमी अपने भारतीय यूज़र्स को लुभाने के लिए श्याओमी ने भी तैयारी कर ली है। जी हां! अब आप श्याओमी के साथ मिलकर अपने इस फेस्टिव की शॉपिंग को और भी शानदार और यादगार बना सकते हैं। कंपनी दिवाली के इस खास मौके पर यूज़र्स ढेर सारा डिस्काउंट दे रही है। इस दिवाली सेल में स्मार्टफोन तो हैं ही और उसके साथ कई अन्य एक्सेसरीज़ भी हैं।
श्याओमी ने कुछ आकर्षक ऑफर्स इस हफ्त एकी शुरुआत में भी पेश किए थे और अब कंपनी दिवाली पर फ़्लैश सेल का खास मौका अपने यूज़र्स के लिए लाई है। इसमें 1 रुपए की फ़्लैश सेल है। यानी कि आपको कोई भी प्रोडक्ट मात्र एक रुपए में मिल सकता है। साथ ही लकी ड्रा और गिवअवे आदि भी हैं, जिन्हें एक साथ रखें तो इनकी कीमत करीब 10 करोड़ तक होगी।
यहाँ नीचे दी गई लिस्ट में आप श्याओमी के खास ऑफर्स पा सकते हैं, यह दिवाली सेल 17-19 अक्टूबर तक होगी।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
1 रुपए फ़्लैश सेल
दिवाली सेल का ही हिस्सा है 1 रुपए फ़्लैश सेल, जो कि श्याओमी के 30 सेट रेड्मी 3एस प्राइम, रेड्मी नोट 3 (2जीबी + 16जीबी), मी 4 और मी ब्लूटूथ स्पीकर के 100 सेट्स, 20,000mAh मी पॉवर बैंक और मी बैंड 2 पर होगी। यह हर दिन 2 बजे होगा।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
श्याओमी रेड्मी 3एसम, रेड्मी 3एस प्राइम और रेड्मी नोट 3
दिवाली सेल में श्याओमी अपने रेड्मी 3एस, रेड्मी 3एस प्राइम और रेड्मी नोट 3 पर 500 रुपए की छूट दे रही है। जिससे इन तीनों की कीमतें कम हो जाएंगी। रेड्मी नोट 3 का 32जीबी वैरिएंट पर 1000 रुपए डिस्काउंट होगा।
मी मैक्स पर 1000 रुपए ऑफ
श्याओमी के मी मैक्स पर 1000 रुपए डिस्काउंट है जिससे इसकी कीमत 14,999 रुपए से कम होकर 13,999 रुपए हो जाएगी।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
श्याओमी मी 5, 19,999 रुपए
श्याओमी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी 5 इस सेल के दौरान 19,999 रुपए में उपलब्ध होगा। यदि आप इसे खरीदना चाह रहे हैं तो यह मौका अच्छा है, आपको 3000 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा।
मी मैक्स प्राइम भारत में
श्याओमी का हाल ही में पेश हुआ मी मैक्स प्राइम अब भारत में भी उपलब्ध है। यह 17 अक्टूबर से गोल्ड और ग्रे रंग में मिलेगा। 6.44 इंच डिस्प्ले का यह फोन 4जीबी रैम के साथ आएगा।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications








