Vivo V11 की कीमत हुई कम, 2,000 रुपए हुआ सस्ता
विवो कंपनी ने अपने एक बेहद लोकप्रिय स्मार्टफोन Vivo V11 के दाम में कटौती करके यूजर्स को खुश कर दिया है। इस फोन को भारत में इसी साल सितंबर महीने में 22,990 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया था। अब इस फोन को 20,990 रुपए में बेचा जाएगा। विवो कंपनी ने इस फोन की कीमत में सीधे तौर पर 2,000 रुपए की कटौती कर दी है। आपको बता दें कि इस फोन को फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डे सेल में भी 20,990 रुपए की कीमत में बेचा जाएगा। यह सेल 10 से 14 अक्टूबर तक चलने वाली है।

Vivo V11 के दाम में कटौती
इस फोन में 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक भी बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा है।
Vivo V11 के फीचर्स
इसके अलावा इस फोन में 6.3 इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। यह फोन प्रोसेसर के मामले में भी पीछे नहीं है, इसमें मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलता है। डुअल सिम वाले इस फोन में 3,315 एमएएच की बैटरी लगी हुई है और यह 18 वॉट क्विक चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
लिहाजा अगर आप इस फोन को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके एक अच्छा मौका है। आप इसे सिर्फ 20,990 रुपए की कीमत में खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








