Home
News

iVoomi के नए लॉन्च हुए स्मार्टफोन iVoomi iPro की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

हॉन्ग कॉन्ग की स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी आईवूमी (iVoomi) ने गुरुवार को भारत में अपने स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। नए लॉन्च हुए iVoomi iPro स्मार्टफोन की कीमत 4,000 रुपए से भी कम है। स्मार्टफोन को लेकर कंपनी का कहना है कि यह भारत में आया पहला स्मार्टफोन है जिसकी फुलव्यू (18:9) डिस्प्ले है और कीमत इतनी कम।

iVoomi के नए लॉन्च हुए स्मार्टफोन iVoomi iPro की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी का सस्ता स्मार्टफोन बाज़ार में उतारने के पीछे मकसद है कि जो लोग मंहगा स्मार्टफोन अफॉर्ड नहीं कर पाते वो कम पैसों में स्मार्टफोन का आनंद ले सकें। बता दें कि iVoomi ने 6 महीने पहले iVoomi i2 Lite को भी लॉन्च किया था जिसकी कीमत 6,499 रुपए थी। चलिए आज जानते हैं कि नए लॉन्च हुए iVoomi iPro में क्या खास है।

iVoomi iPro की कीमत

सबसे पहले इस स्मार्टफोन की कीमत की बात करते हैं तो हॉन्ग-कॉन्ग कंपनी का ये नया स्मार्टफोन आपको 3,999 रुपए में मिलेगा। iVoomi iPro को एक्सक्लूसिव तौर पर भारतीय ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया गया है।

ऑफर्स

iVoomi ने इस स्मार्टफोन के लिए रिलायंस जियो के साथ पार्टनरशिप की है। जिसके तहत आप फोन पर जियो फुटबॉल ऑफर का फायदा उठा सकते हैं और साथ ही 198 रुपए या 299 रुपए के प्रीपेड रिचार्ज पर आपको 2,200 रुपए का कैशबैक भी मिलेगा।

iVoomi iPro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

स्टोरेज

iVoomi iPro को 1 जीबी रैम और 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के वैरिंयट के साथ पेश किया गया है जिसको माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

डिस्प्ले

iVoomi iPro की डिस्प्ले 4.95 इंच+ FWVGA+ फुल व्यू है। डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 480x960 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा इसकी स्क्रीन को प्रोटेक्ट करने के लिए शैटरप्रुफ ग्लास पैनल भी दिया गया है।

प्रोसेसर और ओएस

iVoomi iPro एंड्रॉयड ओरियो 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इसके अलावा कंपनी की तरफ से आपको इसमें कस्टम स्किन स्मार्ट मी ओएस 3.0 मिलता है। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक ए भी शामिल है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Hong Kong's smartphone manufacturing company, iWoomi, launched its smartphone in India on Thursday. The price of the newly launched iVoomi iPro smartphone is less than Rs 4,000. About the smartphone, the company says that this is the first smartphone in India to have a fullview (18: 9) display and the price is so low.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X