Home
News

Primebook 2 Pro और Primebook 2 Max लॉन्च, ₹20000 से कम में AI फीचर्स वाले लैपटॉप

एंड्रॉइड लैपटॉप ब्रांड Primebook ने अपने अब तक के सबसे एडवांस्ड लैपटॉप Primebook 2 Pro और Primebook 2 Max लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन्हें खासतौर पर छात्रों, लर्नर्स, फ्रीलांसर, क्रिएटर्स और यंग प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है।

इन दोनों मॉडल्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये Android 15 बेस्ड PrimeOS 3.0 पर चलते हैं, जो परफॉर्मेंस, प्रोडक्टिविटी और स्मार्ट फीचर्स को एक साथ लाता है। नए AI-पावर्ड लैपटॉप की कीमत कितनी है और इन्हें कहां से खरीदा जा सकता है। आइए चेक करते हैं पूरी डिटेल...

₹20000 से कम में AI फीचर्स वाले लैपटॉप

स्पेसिफिकेशन और टॉप फीचर्स

₹20000 से कम में AI फीचर्स वाले लैपटॉप
  • Primebook 2 Pro में 14.1-इंच का Full HD IPS एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले दिया गया है, जबकि Primebook 2 Max में 15.6-इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है।
  • दोनों लैपटॉप्स में Octa-Core MediaTek Helio G99 प्रोसेसर, 8GB LPDDR4X RAM दी गई है।
  • स्टोरेज के लिए Pro में 128GB UFS और Max में 256GB UFS स्टोरेज मिलता है।
  • बैटरी की बात करें तो Pro मॉडल में 60.3Wh बैटरी के साथ 14 घंटे तक का बैकअप, जबकि Max में 12 घंटे तक का बैकअप मिलता है।
  • दोनों ही मॉडल्स में 1440p वेबकैम, डुअल स्टीरियो स्पीकर, डुअल माइक्रोफोन (नॉइज कैंसलेशन सपोर्ट के साथ) और बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है।
  • पोर्ट्स में Dual USB-A, USB-C, Type-C फास्ट चार्जिंग, 3.5mm ऑडियो जैक, MicroSD स्लॉट (1TB तक) और Kensington Lock शामिल हैं।
  • कनेक्टिविटी के लिए Dual Band Wi-Fi (2.4GHz + 5GHz) और Bluetooth 5.1 का सपोर्ट मिलता है।
  • दोनों मॉडल्स Chill Grey कलर में पेश किए गए हैं।

सॉफ्टवेयर फीचर्स

₹20000 से कम में AI फीचर्स वाले लैपटॉप

PrimeOS 3.0 के साथ कंपनी ने कई खास फीचर्स जोड़े हैं।

  • Prime App Store - एंड्रॉयड ऐप्स का एक्सेस और नए ऐप्स की रिक्वेस्ट का ऑप्शन।
  • Cloud PC - Windows और Linux डेस्कटॉप स्ट्रीमिंग (₹19 से सब्सक्रिप्शन शुरू)।
  • AI Companion - Gemini द्वारा पावर्ड ऑन-स्क्रीन AI असिस्टेंट।
  • AI Global Search - इंटीग्रेटेड सर्च ड्रॉअर जिसमें फाइल्स, सेटिंग्स और AI आंसर तक तुरंत पहुंच।
  • PrimeCoding - ऑफलाइन कोडिंग प्लेटफॉर्म।
  • Keymapping - गेमिंग और टच-बेस्ड ऐप्स के लिए टच जेस्चर को कीबोर्ड में मैप करने का फीचर।
  • Mobile-Grade Sensors - GPS और Gyroscope जैसे सेंसर, जिससे एंड्रॉयड ऐप एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाता है।

कीमत और अवेलेबिलिटी

  • Primebook 2 Pro की कीमत 17,990 रुपये रखी गई है।
  • Primebook 2 Max को 19,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

ये दोनों लैपटॉप Amazon, Flipkart और Primebook की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। लॉन्च ऑफर के तहत Primebook की वेबसाइट से प्रीपेड ऑर्डर करने पर ग्राहकों को ₹500 की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।

Feature Primebook 2 Pro Primebook 2 Max
Operating System PrimeOS 3.0 (Android 15-based) PrimeOS 3.0 (Android 15-based)
Processor Octa-Core MediaTek Helio G99 (MT8781) Octa-Core MediaTek Helio G99 (MT8781)
RAM 8GB LPDDR4X 8GB LPDDR4X
Storage 128 GB UFS 256 GB UFS
Display 14.1 Inch Full HD IPS Anti-glare 15.6 Inch Full HD IPS Anti-glare
Battery 60.3 Wh (up to 14 hours backup) 60.3 Wh (up to 12 hours backup)
Webcam 1440P 1440P
Speakers Dual Stereo Dual Stereo
Microphone Dual with Noise Cancellation Dual with Noise Cancellation
Keyboard Backlit Backlit
Ports Dual USB-A, USB-C, Type-C Fast Charging, 3.5mm audio jack, MicroSD slot (up to 1 TB), Kensington Lock Dual USB-A, USB-C, Type-C Fast Charging, 3.5mm audio jack, MicroSD slot (up to 1 TB), Kensington Lock
Connectivity Dual Band Wi-Fi (2.4GHz + 5GHz), Bluetooth 5.1 Dual Band Wi-Fi (2.4GHz + 5GHz), Bluetooth 5.1
Colour Chill Grey Chill Grey

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X