Home
News

Google Maps की प्राइवेसी अब होगी और भी दमदार, जानें Google के नए अपडेट की खासियत

Google अपने यूजर्स के लिए इसके प्रत्येक ऐप को लेकर नए अपडेट और फीचर्स पेश कर रहा है। अब कंपनी Google Maps की प्राइवेसी को और अधिक बेहतर बनाने पर काम कर रही है। बता दें कि कंपनी अब लोकेशन डाटा को लेकर नई प्लानिंग कर रही है।

दरअसल, Google Maps यूजर्स का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए कंपनी एक गुड न्यूज लेकर आई है। मैप हिस्ट्री को लेकर परेशान रहने वाले यूजर्स के लिए Google Maps कुछ नया लेकर आया है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Google Maps की प्राइवेसी अब होगी और भी दमदार

Google Maps में यूजर्स का डाटा नहीं होगा स्टोर

मिली जानकारी के मुताबिक, Google Maps में अब से यूजर का डाटा स्टोर नहीं होगा। पहले Google Maps के सर्वर पर यूजर की लोकेशन हिस्ट्री स्टोर रहती थी, लेकिन इस फीचर के जुड़ने के बाद से यूजर के डिवाइस यानी फोन पर ही हिस्ट्री डाटा स्टोर होगा। कंपनी का कहना है कि यह फीचर हमने यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखकर तैयार किया है।

इतना ही नहीं Google Maps ने लोकेशन हिस्ट्री का नाम बदलकर 'Timeline' रख दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपने इस नए फीचर को 1 दिसंबर 2024 से सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर सकती है।

Google Maps के नए फीचर्स से होने वाले लाभ

Google Maps का यह फीचर खासतौर पर प्राइवेसी के लिए ही बनाया गया है। कंपनी का कहना है कि सर्वर पर डाटा ऐड होने से इसके लीक होने का खतरा रहता है, लेकिन ऑन डिवाइस स्टोर होने के बाद खतरे के कम होने की संभावना अधिक बढ़ेगी। इसके साथ ही नेटवर्क कम होने के बाद ऑन डिवाइस डाटा स्टोर होने से हस्ट्री देखने के लिए नेटवर्क की आवश्यकता भी नहीं होगी।

Google Maps से जुड़ा एक और नया फीचर

Google Maps के लिए एंड टू एंड एनिक्रिप्शन भी पेश किया गया है, जो कि यूजर्स के डाटा के लिए एक नया सिक्योरिटी लेयर है। यह फीचर अभी ऐप के लिए ही जारी किया गया है। लेकिन वेब वर्जन के लिए यह फीचर कब रोलआउट होगा, इसे लेकर कंपनी की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Privacy of Google Maps will now be even stronger, know the specialty of Google's new update
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X