प्रियंका चोपड़ा भी हैं लाइन में, ले रहीं हैं रिलायंस जियो सिम, देखिए!
रिलायंस जियो के 4जी प्लान और वेलकम ऑफर इतने आकर्षक हैं, हर कोई इस 4जी सिम कोई खरीदना चाहता है। हर किसी को रिलायंस जियो सिम चाहिए। लेकिन क्या आप आप जानते हैं कि आप अकेले नहीं हैं जो इस जियो सिम को पाने की इस मशक्कत में हैं, मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी जियो 4 जी सिम खरीदने वालों की लिस्ट में हैं। अब यह तस्वीर तो कुछ ऐसे ही इशारे कर रही है।

जी हां! खबर है कि प्रियंका चोपड़ा ने रिलायंस जियो 4जी सिम के लिए आवेदन किया है। प्रियंका के नाम और फोटो वाले रिलायंस जियो फॉर्म की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में जो जियो फॉर्म दिखाया गया है उसमें प्रियंका की फोटो, नाम, पता और उनके हस्ताक्षर भी नज़र आ रहे हैं। इससे तो यही लगता है कि यह अभिनेत्री भी रिलायंस जियो के सस्ते और शानदार टैरिफ प्लान से प्रभावित है। हालाँकि अभी यह साफ़ नहीं हुआ है कि फॉर्म में दिखने वाली लड़की प्रियंका ही है या नहीं! न ही अभिनेत्री की ओर से इस बारे में कुछ भी बयान आया है।
आपको बता दें कि रिलायंस जियो सिम के लिए लोग रिलायंस डिजिटल स्टोर्स के बाहर लंबी कतारों में लगे हैं और अपने जियो 4जी सिम का इंतजार कर रहे हैं। आइए नज़र डालते हैं रिलायंस जियो के पेश किए गए टैरिफ प्लान पर-
149 रुपए प्लान
149 रुपए के इस प्लान में रिलायंस जियो अपने यूज़र्स को फ्री वॉइस कॉल्स देगा, जिसमें एसटीडी और लोकल दोनों ही शामिल हैं। इसमें 0.3जीबी डाटा मिलेगा और 28 दिनों की वैलिडिटी होगी। इसके साथ आपको 100 एसएमएस फ्री मिलते जो कि आप नेशनल भी भेज सकते हैं।
499 रुपए प्लान
रिलायंस जियो का 449 रुपए प्लान यूज़र्स को फ्री वॉइस कॉल्स देगा, एसएमएस और 4 जीबी डाटा देगा, जिसकी वैलिडिटी 28 दिन है। साथ ही इसमें 8जीबी डाटा मिलेगा जो आप रिलायंस जियो वाईफाई हॉटस्पॉट से इस्तेमाल कर पाएंगे।
999 रुपए प्लान
इस टैरिफ प्लान में आपको मिलेगा 10 जीबी डाटा, एसएमएस और फ्री वॉइस कॉल्स जिसकी वैलिडिटी 28 दिन है। इसके साथ आपको जियो फाई के लिए मिलेंगे 20जीबी डाटा एयर अनलिमिटेड नाईट यूसेज।
1,499 रुपए प्लान
20जीबी डाटा के साथ इसमें एसएमएस और फ्री वॉइस कॉल्स मिलेंगी। इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिन है। इसमें आपको जियो फाई के लिए मिलेंगे 40 जीबी डाटा एयर अनलिमिटेड नाईट यूसेज।
2,499 रुपए प्लान
यह प्लान 2,499 रुपए का है, इसमें 35 जीबी डाटा के साथ एसएमएस, अनलिमिटेड फ्री वॉइस कॉल्स और 28 दिनों की वैलिडिटी। इसमें जियो फाई के लिए मिलेंगे 70 जीबी डाटा एयर अनलिमिटेड नाईट यूसेज।
3,999 रुपए
इस टैरिफ प्लान में आपको मिलेगा 60 जीबी डाटा, एसएमएस और फ्री वॉइस कॉल्स जिसकी वैलिडिटी 28 दिन है। इसके साथ आपको जियो फाई के लिए मिलेंगे 120 जीबी डाटा एयर अनलिमिटेड नाईट यूसेज।
4,999 रुपए
रिलायंस जियो का 4,999 रुपए प्लान यूज़र्स को फ्री वॉइस कॉल्स देगा, एसएमएस और 75 जीबी डाटा देगा, जिसकी वैलिडिटी 28 दिन है। साथ ही इसमें 150 जीबी डाटा मिलेगा जो आप रिलायंस जियो वाईफाई हॉटस्पॉट से इस्तेमाल कर पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








