Home
News

अंतरिक्ष से पूरी दुनिया को मिलेगा फ्री वाई-फाई इंटरनेट!

By Rahul

मीडिया डेवलपमेंट इनवेस्‍टमेंड फंड नाम की कंपनी एक ऐसे प्रोजेक्‍ट पर काम करने में लगी है जिसकी मदद से आप फ्री इंटरनेट एक्‍सेस कर सकेंगे। अमेरिका की ये कंपनी दुनियाभर के लोगों को मुफ्त इंटरनेट देने के लिए स्‍पेस में आउटरनेट बनाने की योजना बना रही है।

ये नेटर्वक दुनियां भर में सेटेलाइट की मदद से इंटरनेट कनेक्‍शन प्रोवाइड कराएगा। इस नेटर्वक की सबसे खास बात है इसके लिए आपको कोई पैसे देने की जरूरत नहीं, सेटेलाइट की मदद से मिलना वाला इंटरनेट बिल्‍कुल फ्री होगा। इस नई तकनीक के जरिए धरती से सैटेलाइट्स में डेटा भेजा जाएगा जिसका प्रयोग दुनिया भर के लोग कर सकेंगे।

अंतरिक्ष से पूरी दुनिया को मिलेगा फ्री वाई-फाई इंटरनेट!

इस तकनीक को विकसित करने वाली मीडिया डेवलपमेंट इनवेस्‍टमेंड फंड संस्‍था का कहना है दुनियाभर में 40 प्रतिशत लोगों के पास इंटरनेट प्रयोग करने की कोई सुविधा नहीं है हम इस नई तकनीक की मदद से आम आदमी तक इंटरनेट पहुंचाएंगे।

ये इंटरनेट बिल्‍कुल ऐसे ही काम करेगा जैसे वाईफाई काम करता है। इसके लिए अगले साल तक अंतरिक्ष में एक सैटेलाइट भी स्‍थापित करने की योजना है, साधारण इंटरनेट के मुकाबले इसका निर्माण करना कम खर्चीला होगा। इसके जरिए वहीं सूचनाएं लोगों तक पहुंचाई जा सकेंगी जो नीचे से सेटेलाइट में भेजी जाएंगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X