Home
News

मोबाइल नंबर डालते ही जन्मकुंडली खोल रही ये वेबसाइट, नाम-पते के साथ...सावधान!

आप भी अनजान नंबरों से आने वाली कॉल से परेशान हैं? अभी तक हम और आप किसी नंबर की पहचान करने के लिए Truecaller जैसे ऐप्स का सहारा लेते थे। लेकिन अब इंटरनेट पर एक ऐसी वेबसाइट चर्चा का विषय बन गई है, जो जानकारी देने के मामले में इससे भी चार कदम आगे है।

इस वेबसाइट का नाम ProxyEarth.org है। दावा किया जा रहा है कि यह वेबसाइट सिर्फ एक मोबाइल नंबर के जरिए न केवल यूजर का नाम, बल्कि उसके पिता का नाम और घर का पूरा पता तक बता रही है।

मोबाइल नंबर डालते ही जन्मकुंडली खोल रही ये वेबसाइट

क्या है ProxyEarth.org?

यह एक ऑनलाइन डायरेक्टरी जैसी वेबसाइट है। सोशल मीडिया और टेक जगत में यह तेजी से वायरल हो रही है। इसकी खासियत इसका डीप डेटाबेस है। जहां आम कॉलर आईडी ऐप्स आपको सिर्फ एक संभावित नाम और राज्य' बताते हैं, वहीं यूजर्स का कहना है कि ProxyEarth कई मामलों में हैरान करने वाली डीटेल्स दे रहा है।

Truecaller से कैसे अलग है?

Truecaller क्राउड-सोर्सिंग पर काम करता है, यानी लोग जिस नाम से नंबर सेव करते हैं, वही नाम वहां दिखता है। लेकिन ProxyEarth पर जो डेटा दिख रहा है, वह ज्यादा आधिकारिक लगता है, जैसे किसी सरकारी रिकॉर्ड या टेलीकॉम डेटाबेस से लिया गया हो। यही कारण है कि यह लोगों के बीच उत्सुकता और डर दोनों पैदा कर रहा है।

प्राइवेसी के लिए कितना बड़ा खतरा?

भले ही यह टूल किसी अनजान कॉलर का पता लगाने के लिए बेहतरीन लगे, लेकिन साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के लिए यह चिंता का विषय है।

डेटा लीक का डर: इतनी सटीक जानकारी पब्लिक डोमेन में आसानी से उपलब्ध होना डेटा प्राइवेसी पर सवाल खड़े करता है।

दुरुपयोग की संभावना: इस जानकारी का इस्तेमाल साइबर ठग या स्टॉकर्स गलत तरीके से कर सकते हैं।

अक्सर ऐसी वेबसाइटें थर्ड-पार्टी डेटा का इस्तेमाल करती हैं, इसलिए इन पर आँख मूंदकर भरोसा न करें।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X