Home
News

PUBG गेम को बनाने वाला चीन नहीं कोई और है, पढ़िए और जानिए पूरी जानकारी...!

चीनी ऐप्स को भारत में बैन करने के बाद बहुत सारे लोग एक सवाल पूछ रहे हैं कि क्या पबजी भी बैन हुआ है...? अगर नहीं तो कब होगा...? पबजी बैन होगा भी या नहीं...? अगर नहीं होगा तो क्यों नहीं होगा और अभी क्यों नहीं हुआ...? पबजी से जुड़े इन सभी सवालों के जवाब हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं।

पबजी क्यों नहीं हुआ बैन

पबजी क्यों नहीं हुआ बैन

दरअसल, भारत सरकार ने बीती रात एक बहुत बड़ा फैसला लिया। भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप्स को भारत में बैन कर दिया है। उन 59 ऐप्स में टिकटॉक, हेलो जैसे कई ऐप्स शामिल हैं। अब भारत में बहुत सारे यूज़र्स इस बात को लेकर कंफ्यूज़न में हैं कि क्या पबजी को भी भारत सरकार ने बैन कर दिया है। आपको बता दें कि इस लिस्ट में पबजी का नाम शामिल नहीं है। आइए आपको इसका कारण बताते हैं।

पबजी का एक रहस्य

पबजी का एक रहस्य

इसका मतलब है कि भारत सरकार ने पबजी गेम को बंद नहीं किया है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों हुआ है। जब भारत सरकार ने चीन के 59 ऐप्स को बैन किया तो पबजी इतना लोकप्रिय होने के बाद भी बैन क्यों नहीं किया गया। हम आपको बता दें कि इसके पीछे एक बहुत बड़ा कारण है और शायद वो कारण आपके लिए एक रहस्य भी होगा।

जापानी फिल्म से प्रेरित पबजी

जापानी फिल्म से प्रेरित पबजी

दरअसल, पबजी गेम असल में चीन का बनाया हुआ गेम नहीं है। असल में पबजी यानि (PlayerUnknown's Battlegrounds) को दक्षिण कोरिया की एक वीडियो गेम कंपनी Bluehole की सब्सिडिरी कंपनी ने डेवलप किया है या यूं कहें कि बनाया है। इस गेम को एक जापानी फिल्म से प्रेरित होकर बनाया गया था। उस फिल्म का नाम Battle Royale था और उसे सन् 2000 में रिलीज किया गया था।

पबजी का चीनी कनेक्शन

पबजी का चीनी कनेक्शन

अब आप सोच रहे होंगे कि अगर ऐसा है तो इस ऐप को लोग चाइनीज़ ऐप क्यों बोलते हैं। ऐसा इसलिए बोलते हैं क्योंकि पबजी का एक चीनी कनेक्शन भी है। चीन की Tencent Games दुनिया की सबसे बड़ी गेम कंपनियों में से एक है। टेंसेंट गेम्स कंपनी पबजी गेम से प्रभावित हुई और उसे चीन में लॉन्च करने का ऑफर भी दिया गया। दक्षिण कोरिया के कंपनी की स्वीकृति के बाद टेंसेंट गेम्स ने इस गेम की कुछ हिस्सेदारी खरीदी और इसे चीन में लॉन्च किया गया।

प्ले स्टोर पर Tencent ही पब्लिशर

प्ले स्टोर पर Tencent ही पब्लिशर

हालांकि उसके बाद चीन में पबजी को बैन कर दिया गया था और इसे फिर एक नए नाम से चीन में लॉन्च किया गया। फिलहाल अगर आप प्ले स्टोर पर पबजी गेम के डेवलपर्स के बारे में पढ़ेंगे तो इस गेम का पब्लिशन Tencent Games ही दिखाई देगा। हालांकि अब आगे देखना होगा कि इसका क्या होता है...?

 
Best Mobiles in India

English summary
PUBG Banned in India or Not: is PUBG a Chinese Game? Details Explained?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X