Home
News

PUBG India भारत में जल्द होगा रिलीज, गेमर्स को मिलेगा 6 करोड़ तक का इनाम

हाल ही में PUBG Corporation ने अपने पॉपुलर गेम PUBG Mobile को भारत में रीलॉन्च करने की घोषणा की थी। उम्मीद की जा रही है कि गेम को जल्द ही रीलॉन्च किया जा सकता है। ऐसे में कंपनी ने अब अनाउंस किया है इस बैटल गेम के इंडियन वर्जन में कई बदलाव किए जाएंगे। यानि गेम को इंडिया के हिसाब से तैयार किया जाएगा।

पबजी ने रखा 6 करोड़ का इनाम!

पबजी ने रखा 6 करोड़ का इनाम!

गेम प्लेयर्स को पबजी मोबाइल इंडिया में नया गेम-प्ले और मैप देखने को मिल सकता है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, पबजी कॉर्पोरेशन अपनी गेम को एक बार फिर से ग्रैंड बनाने के लिए 6 करोड़ रुपए तक के इनाम पेश कर सकती है। हालांकि पबजी ने अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट शेयर नहीं की है।

टिप्स्टर के एक ट्वीट के मुताबिक, PUBG Mobile India वर्जन के लिए 6 करोड़ रुपये तक का प्राइज पूल रख सकता है। ये इनाम 40,000 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये के बीच का होगा जो कि टीयर 1 टीम के लिए निर्धारित की गई है। ये कंफर्म है कि पबजी की भारत में वापसी होने जा रही है। इसी के लिए पबजी गेम में कुछ बदलाव भी किए जा रहे हैं। बता दें कि भारतीय सरकार ने सितंबर में कुछ चीनी ऐप्स के साथ पबजी को भी भारत में बैन कर दिया था।

बदलावों के साथ आएगा पबजी इंडिया

बदलावों के साथ आएगा पबजी इंडिया

PUBG Corp. ने अपने इस गेम के भारतीय वर्जन में यूजर डाटा को भारत में ही स्टोर करने का फैसला किया है। इसके अलावा कंपनी ने यूजर डाटा की सुरक्षा की मॉनिटरिंग के लिए स्पेशल टीम भी बनाने की घोषणा की है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले PUBG Mobile India के APK वर्जन को पबजी की ऑफिशियल वेबसाइट पर रिलीज किया गया था।

पबजी का एपीके वर्ज़न

पबजी का एपीके वर्ज़न

हालांकि ये बस कुछ ही समय के लिए था। APK वर्जन को यूजर्स के लिए डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध कराया गया था लेकिन यूजर्स को इसे डाउनलोड करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसे एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए एवेलेबल कराया गया था। पबजी कॉर्पेशन एक स्थानीय ऑफिस पर सेट करने जा रही है।

7.4 अरब का इन्वेस्टमेंट

जहां प्लेयर्स के साथ कम्युनिकेशन और सर्विसेज़ के लिए 100 से ज़्यादा स्टाफ को हायर किया जाएगा। इसके अलावा, पबजी कॉर्पोरेशन और मूल कंपनी Krafton भारत में "स्थानीय वीडियो गेम, ई-स्पोर्ट्स, मनोरंजन और आईटी उद्योगों" को बढ़ावा देने के लिए 100 मिलियन डॉलर यानी लगभग 7.4 अरब रुपये की इन्वेस्टमेंट के प्लान पर भी काम कर रहे हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Game players can get a new game-play and map in PUBG Mobile India. According to some reports, PUBG Corporation may offer up to Rs 6 crore to make its game grand once again. However, PUBG has not yet shared any official statement about this.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X