Home
News

पबजी मोबाइल में आएगा नया मैप, नई गाड़ी, नई बंदूक और भी बहुत कुछ

PUBG मोबाइल गेम खेलने वाले के लिए एक नई और अच्छी ख़बर सामने आई है। पबजी मोबाइल गेम खेलने वाले गेमर्स को इस गेम में जल्द ही नए नक्शे, नया हथियार और एक नई गाड़ी भी मिल सकती है। इस गेम के बीटा वर्ज़न में एक नया क्लासिक मैप को देखा गया है। इस मैप का नाम Fourex.

पबजी मोबाइल में आएगा नया मैप, नई गाड़ी, नई बंदूक और भी बहुत कुछ

इसे बीटा वर्ज़न में सीक्रेटमैप के नाम से पेश किया गया है। आपको बता दें कि पबजी मोबाइल ने ट्विटर पर टीज़ जारी किया है। इसके साथ में कुछ पोस्टकार्डों में नक्शे के 4 अलग-अलग क्षेत्रों को भी दिखाया गया है, जिससे इस बात का पता चल रहा है कि पबजी मोबाइल में अब एक नया मैप आने वाला है।

पबजी मोबाइल में नया क्लासिक गेम

Erangel की तुलना में ये नया क्लासिक मैप छोटा लगता है। इसके अलावा ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस नए मैप में पुराने मैप की तुलना में प्लेयर्स की संख्या भी कम होगी। इस मैप में कुछ नई इमारतें भी होंगी जो निश्चित तौर पर प्लेयर्स को अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब होगी। इस नए मैप में बर्फिले इलाके भी होंगे और घास वाले हरे-हरे मैदान वाले इलाके भी होंगे। इसमें मॉन्स्टर ट्रक के साथ-साथ P90 SMG भी जोड़ी गई है।

इस नए मैप में एक नई शॉटगन को भी जोड़ा गया है, जिसका नाम SPAS-12 है। हालांकि आप पहले भी कई गेम्स में इन गन्स को देख चुके होंगे। आपको बता दें कि पबजी मोबाइल के नए बीटा वर्ज़न में कुछ खास और नए बदलाव भी देखे गए हैं। उदाहरण के लिए जब आप किसी भी दुश्मन प्लेयर पर गोली मारते हैं तो वो अपने आप ही अब मार्क हो जाएगा, जो कि पहले नहीं होता था।

इस मैप में होंगे खज़ाने

इन सबसे भी ज्यादा मजेदार बात इस मैप में छुपाए गए खज़ाने की है। आपको बता दें कि इस नए मैप में कुछ-कुछ जगहों पर खज़ाने भी छुपाए गए हैं। हालांकि अभी तक ये खुलने योग्य नहीं है। अब आपको बता दें कि पबजी मोबाइल गेम में नए मैप के साथ काफी कुछ बदलने वाला है और काफी कुछ मजेदार होने वाला है। अगर आप पबजी मोबाइल गेम खेलने वाले शौकिन हैं तो आपको बस आप इस नए मैप में गेम खेलने का इंतजार रहेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
A new and good news has emerged for PUBG mobile game players. Gamers playing PUBG mobile games can soon get new maps, new weapons and a new car in this game. A new classic map has been seen in the beta version of this game. It has been introduced in the beta version called Secretmap. Let us know that PUBG Mobile has released tees on Twitter.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X