Home
News

पबजी मोबाइल : पीस एलीट्स ग्लोबल रेवेन्यू बढ़कर 1.5 अरब डॉलर हुआ

चाइना के पॉवरहाउस टेनसेंट के पबजी मोबाइल और इसके नए वर्जन (संस्करण) गैम फॉर पीस का ग्लोबल रेविन्यू (वैश्विक राजस्व) 1.5 अरब डॉलर के पार चला गया है। टेनसेंट-डेवलपड गैम्स ने इस वर्ष अभी तक 1.5 अरब डॉलर (1.3 बिलियन डॉलर ) से अधिक की कमाई की है, जो कि इसके लाइफ टाइम प्लेयर स्पेंडिंग का लगभग 88 प्रतिशत है।

पबजी मोबाइल : पीस एलीट्स ग्लोबल रेवेन्यू बढ़कर 1.5 अरब डॉलर हुआ

पबजी की ताजा ख़बर

एनालिटिक्स फर्म सेंसर टॉवर ने हाल ही में इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि चीन में गेम फॉर पीस के रूप में इसके रिलॉन्च के चलते ऐसा हो सका, जहां इसने इस देश के एप स्टोर पर 61.4 करोड़ (614 मिलियन) डॉलर जमा किए हैं। पबजी मोबाइल के वर्ल्डवाइड 555 मिलियन डाउलोड्स हैं, जिसका सीधा अर्थ है कि वैश्विक रूप से एप्पल आईडी और गूगल अकाउंट के माध्यम से इसके करीब 55.5 करोड़ एक्टीव यूजर्स हैं।

अकेले भारत में इसके यूजर्स की संख्या 11.6 करोड़ (116 मिलियन) से अधिक है, जो की कुल डाउनलोड्स प्रतिशत का 21 प्रतिशत है। अकेले एप्प स्टोर के माध्यम से इस सूची में चीन 10.8 करोड़ (108 मिलियन) यूजर्स के साथ दूसरे स्थान पर है। यह कुल डाउलोड्स का 19 प्रतिशत है।

वहीं, अमेरिका कुल डाउलोड्स के 8 प्रतिशत और 4.2 करोड़ (4.2 मिलियन) यूजर्स के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। 60 प्रतिशत व 33.4 करोड़ (334 मिलियन) इनस्टाल के साथ सबसे अधिक डाउनलोड्स का मुख्य ड्राइवर गूगल प्ले है। हालांकि, बाकी बचे 40 प्रतिशत लगभग 22 करोड़ (220 मिलियन) के साथ एप्पल स्टोर का दूसरा स्थान है।

पबजी का खेल जारी लेकिन लोकप्रियता में थोड़ी कमी

हालांकि पिछले कुछ महीनों से पबजी की लोकिप्रियता में कुछ कमी देखने को मिली है लेकिन अभी भी भारत में काफी युवा इस गेम को खेलते हुए नज़र आते हैं। आपको बता दें कि पबजी गेम खेलने की वजह से कारणों से भारत में पिछले एक साल में कई घटनाएं घटी हैं। किसी ने गेम ना खेलने देने की वजह से सुसाइड कर लिया तो कोई गेम खेलते-खेलते इतना मश्गुल हो गया कि पानी की जगह तेजाब पी लिया।

वहीं किसी ने पबजी किट और उसके लिए एक अच्छा स्मार्टफोन खरीदने के लिए अपने ही घर में चोरी कर ली। इन्हीं बढ़ती घटनाओं की वजह से भारत में पबजी को बैन करने की मांग काफी तेज हुई थी। हालांकि अभी भारत में पबजी बैन नहीं हुआ है, यूज़र्स अभी भी इसे खेल पा रहे हैं लेकिन इसकी लोकप्रियता में थोड़ी कमी तो जरूर आई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Global revue (global revenue) of China's powerhouse Tencent's PubG Mobile and its new version (version) Gam for Peace has crossed $ 1.5 billion. Tencent-developed Gams has raised over $ 1.5 billion ($ 1.3 billion) so far this year, accounting for about 88 percent of its life time player spending.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X