PUBG New State क्या हिन्दी भाषा में होगा लॉन्च...!
PUBG New State पबजी मोबाइल का नेक्स्ट जेनरेशन सेक्सेसर कहा जा रहा है, जिसका कंपनी ने हाल ही में ऐलान किया था। इसे पबजी का नया रूप कहा जा रहा है और इसके बारे में कहा जा रहा है कि यह नए हथियारों और नए नक्शों के साथ आएगा।

पबजी गेम की नई जानकारी
इसके घोषणा के वक्त इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि यह भारत में लॉन्च होगा या नहीं लेकिन पिछले कई दिनों से मीडिया में पबजी न्यू स्टेट को भारत में भी लॉन्च करने की बात कही जा रही है। हालांकि भारत सरकार का पबजी के लिए कड़ा रुख देखते हुए यह कह पाना मुश्किल है कि भारत के गेमर्स अब पबजी खेल पाएंगे या नहीं।
हिन्दी में पबजी
इसमें कोई शक नहीं है कि पबजी फैन निराश हैं लेकिन अब उनमें फिर से एक नई आशा जगी है और इस आशा की किरण का कारण एक इंस्टागाम पोस्ट है। एक गेमिंग ब्लॉग GemWire के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट किया गया है, जिसमें Pubg New State के एक पोस्टर में हिन्दी लिखा हुआ है।
इसके अलावा इंस्टाग्राम पोस्ट में पोस्ट किए गए पोस्टर में लिखा है कि पबजी में हिन्दी भाषा का सपोर्ट भी होगा। हम इस इंस्टाग्राम पोस्ट को यहां अटैच भी कर रहे हैं। अब इस पोस्ट को देखकर यूज़र्स में एक बार फिर उम्मीद जगी है कि वो इंडिया में दोबारा से पबजी गेम खेल पाएंगे।
भारत सरकार की अनुमति का इंतजार
IGN की एक रिपोर्ट के अनुसार, हिंदी भाषा साइट में कंटेंट का हिंदी अनुवाद भी है, जो यह दर्शाता है कि पबजी का नया रूप भारत में खेल के लॉन्च पर आधिकारिक निर्णय होते ही रिलीज़ के लिए तैयार है। अभी के लिए, हालांकि, हिंदी वेबपेज और इसके कंटेंट को आंतरिक रूप से अक्षम कर दिया गया है और इसके कारणों की सबसे अधिक संभावना PUBG मोबाइल के भारत सरकार के साथ चल रहे मुद्दों से जुड़ी है जो साल 2020 में पबजी बैन होने पर शुरू हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications








