Home
News

PUBG गेमिंग पार्टनर के लिए महिला देना चाहती है पति को तलाक

आज के समय में मोबाइल गेम्स काफी पॉपुलर हैं। लोग अपना काफी समय इन गेम्स को खेलने में ही बिता देते हैं। वहीं, PUBG Mobile गेम ऐसा गेम है, जिसने कुछ ही समय में काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है। PUBG गेम को खेलने वाले प्लेयर्स अपना पूरा दिन इस गेम में खेलने में ही लगा देते हैं।

PUBG गेमिंग पार्टनर के लिए महिला देना चाहती है पति को तलाक

PUBG गेम किसी ना किसी वजह से चर्चा का हिस्सा बना रहता है। इस बार काफी अटपटा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर सभी लोग काफी हैरान हो गए है। बता दें, PUBG गेम को खेलने के चलते एक महिला अपने पती को तलाक देना चाहती है।

क्या है पूरा मामला

यह माामला गुजरात के अहमदाबाद से सामने आया है। जहां एक 19 साल की महिला को PUBG Mobile गेम खेलते समय अपना गेमिंग पार्टनर इतना पसंद आ गया कि उसने राज्य की महिला हेल्पलाइन 'अभयम' 181 पर कॉल करके अपने पती से तलाक लेमे मांग की है।

बता दें, इस महिला की शादी पिछले साल एक बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर ही हुई थी वहीं कुछ समय पहले ही महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है। महिला ने कॉल पर बताया कि वह अपने गेमिंग पार्टनर के साथ रहना चाहती है, इसलिए वह तलाक कि मांग कर रही है।

महिला हेल्पलाइन के अधिकारियों का कहना है कि यह मामला काफी हैरान कर देने वाला है। अधिकारियों ने कहा कि वैसे तो हमें पहले ही दो महिलाओं के कॉल आ चुके हैं, लेकिन वह अपने बच्चों के गेम खेलने से परेशान थे। इस बार का मामला पूरा अलग है क्योंकि इसमें महिला अपने पति को तलाक देकर अपने गेमिंग पार्टनर के साथ रहना चाहती है।

महिला हेल्पलाइन की काउंसलर सोनल सगाथिया ने बताया कि महिला ने कुछ महीने पहले ही पबजी गेम खेलना शुरू किया है। गेम खेलने के दौरान उसकी बात शहर के एक युवक से हुई। बता दें, महिला के अपने पबजी पार्टनर से बात करने पर महिला के पति से उसका झगड़ा भी हुआ था, जिसके बाद वो अपने पिता के घर आ गई थी।

महिला का कहना है कि वह सब कुछ शांती से निपटाना चाहती है। हालांकि तलाक देने को लेकर महिला के पति ने विरोध किया है। ऐसे में काउंसलर ने महिला को अपने फैसले पर एक बार फिर विचार करने को कहा है और महिला को पबजी गेम की लत से बाहर से निकलने के लिए मनोचिकित्सक की सलाह दी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The PUBG game remains a part of the discussion for some reason. This time a very strange case has come to light that everyone is very surprised to hear. Tell me, a woman wants to divorce her husband because of playing PUBG game. Let us tell you the full story of this incident.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X