Home
News

पंजाब के सभी गांवों को मिलेगा हाई-स्पीड इंटरनेट

पंजाब सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि राज्य के सभी गांवों को असीमित बैंडविड्थ के साथ हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाएगी। शासन सुधार विभाग के प्रवक्ता ने कहा, "पंजाब सरकार ने सभी गांवों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ने के लिए परियोजना शुरू की है। पहले चरण में पायलट परियोजना के तौर पर 6000 गांवों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।पंजाब में 12,000 से भी अधिक गांव हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत गांवों को ई-गांवों में बदलने के लिए पंजाब सरकार, केंद्र सरकार और भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए हैं।अभी तक पंजाब के सभी जिलों और मुख्यालयों में नेटवर्क उपलब्ध है और इसका अन्य खुले और ग्रामीण क्षेत्रों में विस्तार किया जाएगा।

पंजाब के सभी गांवों को मिलेगा हाई-स्पीड इंटरनेट

उन्होंने कहा, "इस परियोजना की कार्यसिद्धि के बाद, ग्रामीण और शहरी सेवा केन्द्रों के माध्यम से सभी नागरिक केंद्रित सेवाएं राज्य के हर निवासी की पहुंच के भीतर होंगी। इस नेटवर्क के माध्यम से अन्य संचार सेवाओं के अलावा ग्रामीण भी अब आईपीटीवी, एचडीटीवी, वीडियो कांफ्रेस, वीडियो कॉल आदि सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।"

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X