अब लॉन्च होंगे सस्ते 5G स्मार्टफोन, जानिए किस कंपनी का होगा फोन
भारत में अभी भले की 5जी नेटवर्क की शुरुआत नहीं हुई है लेकिन 5जी स्मार्टफोन तेजी से लॉन्च हो रहे हैं। हालांकि 5जी नेटवर्क को भारत में जल्द ही उपलब्ध करा दिया जाएगा। ऐसे में अगर आप पहले ही 5जी का फोन खरीदते हैं तो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। अगर आप 5जी स्मार्टफोन लेने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। अमूमन 5जी स्मार्टफोन्स की कीमत थोड़ी से ज्यादा होती है लेकिन अब 5जी सस्ते में भी लॉन्च होने जा रहा है। चलिए जानते हैं डिटेल-

अब सस्ते में लॉन्च होंगे 5जी फोन
दरअसल, प्रमुख चिपसेट निर्माता कंपनी क्वॉलकॉम (Qualcomm) ने अपने लेटेस्ट 5जी चिपसेट स्नैपड्रैगन 480 5G (Snapdragon 480 5G) को लॉन्च किया है। स्नैपड्रैगन 480 5G, स्नैपड्रैगन 4-सीरीज का पहला 5जी प्रोसेसर है जिसे किफायती 5जी स्मार्टफोन के लिए बनाया गया है। इसका मतलब ये है कि अब 5जी स्मार्टफोन्स कम कीमत के साथ भी लॉन्च किए जाएंगे।
जानिए इस चिपसेट की खास बात
स्नैपड्रैगन 480 5G 8 नैनोमीटर प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इसके अलावा ये सीरीज का पहला प्रोसेसर होगा जो क्विक चार्ज 4 प्लस, 120fps FHD+ पैनल के सपोर्ट से लैस होगा। साथ ही इसमें 64 मेगापिक्सल का कैमरे का सपोर्ट और ट्रिपल कैमरा सपोर्ट भी दिया गया है।
ओप्पो इस प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकता है
स्नैपड्रैगन 480 5G प्रोसेसर की लॉन्चिंग पर ओप्पो के प्रोडक्ट मैनेजर ब्रेंदा ने कहा कि हम नए स्नैपड्रैगन 480 5G मोबाइल प्लेटफॉर्म का लाभ उठाने के लिए उत्साहित हैं। वैश्विक स्तर पर 5G के उपभोक्ताओं के लिए ये फायदेमंद साबित होगा। ऐसे में माना जाता है कि ओप्पो इस प्रोसेसर का इस्तेमाल करते हुए 5जी फोन लॉन्च कर सकता है। बता दें कि फिलहाल किसी भी कंपनी ने ऑफिशियली ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।
Moto G 5G सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन
कीमत के लिहाज से बात करें तो अब तक भारत में Moto G 5G सबसे सस्ता स्मार्टफोन है जिसकी कीमत 20,999 रुपये है। इसमें 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले की क्वालिटी LTPS है। फोन एंड्रॉयड 10 पर रन करता है।
इस फोन की खास बात
फोन में स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है जो कि एक 5जी चिपसेट है। Moto G 5G में 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। वहीं, इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसका मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications








