Home
News

Snapdragon 888 SoC: 2021 में Qualcomm के लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ लॉन्च होंगे कई स्मार्टफोन्स

चिपसेट मेकर कंपनी क्वॉलकॉम ने अपने नए प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 888 को लॉन्च कर दिया है। क्वॉलकॉम चिपसेट की दुनिया की सबसे प्रमुख कंपनी है। ज्यादातर कंपनियों में क्वॉलकॉम के ही चिपसेट का इस्तेमाल किया जाता है। जैसे ही कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्नैपड्रैगन को लॉन्च किया।

क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 होगा नए साल का नया प्रोसेसर

क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 होगा नए साल का नया प्रोसेसर

ज्यादातर कंपनियों ने भी अपने फोन में न्यू चिपसेट लाने की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में रियलमी का पहला नाम है। रियलमी ने ऐलान किया है कि स्नैपड्रैगन 888 के साथ Realme Race को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा Red Magic 6 और Oppo Find X3 भी इसमें शामिल हैं जिनमें स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...

Realme Race

नए प्रोसेसर के लॉन्च के साथ ही रियलमी ने ऐलान किया कि रियलमी Race में नई चिपसेट का इस्तेमाल होगा। इसी के साथ ये लेटेस्ट प्रोसेसर वाला पहला स्मार्टफोन होगा। कहा जा रहा है कि इस प्रोसेसर के साथ शानदार गेमिंग, वीडियो और कम्यूनिकेशन एक्पेरियंस के साथ 5जी का सपोर्ट मिलेगा। रियलमी Race के फीचर्स के बारे में अभी तक कोई जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन बताया जा रहा है फोन में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिल सकती है।

Red Magic 6

Red Magic 6

नूबिया के सबब्रांड Red Magic की Red Magic 6 सीरीज में भी स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। कहा जा रहा है कि रेड मैजिक 6 स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर वाला दुनिया का पहला गेमिंग फोन होगा। फोन को साल 2021 में लॉन्च किए जाने की संभावना है।

Oppo Find X3

Oppo Find X3

लेटेस्ट प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन्स की रेस में ओप्पो का Oppo Find X3 भी शामिल है। अगले साल की पहली तिमाही में कंपनी इस फोन को स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ मार्केट में पेश कर सकती है। हाल ही में ओप्पो ने कहा था कि Oppo Find X3 में सिस्टम वाइड 10 बिट कलर का सपोर्ट मिलेगा।

Nubia Z

Nubia Z

Nubia Z सीरीज भी स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस हो सकती है। हालांकि इस सीरीज के कई स्मार्टफोन मार्केट में पहले से ही उपलब्ध है लेकिन इस प्रोससर के साथ कंपनी एक बार फिर इस सीरीज के तहत स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा।

ZTE Axon 30

ZTE Axon 30

नूबिया की पैरेंट कंपनी ZTE भी नए साल में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ अपने फ्लैगशिप ZTE Axon 30 को लॉन्च करेगी। कहा जा रहा है कि इस नई सीरीज में दमदार कैमरा दिया जाएगा जिसकी मदद से आप 2.7 गीगापिक्सल प्रति सेकेंड पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Most of the companies have also announced to bring new chipsets in their phones. Realme is the first name in this list. Realme has announced that Realme Race will be launched with Snapdragon 888. Apart from this, Red Magic 6 and Oppo Find X3 are also included in which the Snapdragon 888 processor will be used. Let us know about them in detail.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X