Home
News

Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट लॉन्च, मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में मिलेगा तगड़ा परफॉर्मेंस

अमेरिकी चिप निर्माता Qualcomm ने अपने नए मिड-रेंज मोबाइल प्लेटफॉर्म Snapdragon 6s Gen 4 को लॉन्च कर दिया है। यह चिप 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है और कंपनी का दावा है कि यह पिछले जेनरेशन की तुलना में बेहतर CPU और GPU परफॉर्मेंस, 200MP फोटो सपोर्ट, और फास्ट गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगी। इस प्रोसेसर में क्या नया और खास दिया गया है। आइए जानते हैं।

Qualcomm ने लॉन्च किया Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट

Snapdragon 6s Gen 4 में क्या है नया

क्वालकॉम का नया चिपसेट कई अहम अपग्रेड्स के साथ आता है।

हाई-रेजॉल्यूशन कैमरा सपोर्ट: अब यह प्लेटफॉर्म 200MP फोटो कैप्चर और हाई-क्वालिटी वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें Multi-Frame Noise Reduction (MFNR) तकनीक दी गई है, जिससे कम रोशनी में भी शार्प और डिटेल्ड इमेज मिलेगी।

गेमिंग परफॉर्मेंस: Snapdragon 6s Gen 4 में Snapdragon Elite Gaming फीचर्स, Variable Rate Shading और Game Quick Touch जैसी तकनीकें शामिल हैं। इससे गेमिंग के दौरान कम टच लैग, बेहतर ग्राफिक्स और 144 FPS तक स्मूद गेमप्ले संभव होगा।

वइसमें नया Qualcomm 5G Modem-RF System (Release 16 5G) दिया गया है। साथ ही FastConnect सिस्टम Wi-Fi 6/6E को सपोर्ट करता है, जिसकी स्पीड 2.9Gbps तक जा सकती है।

ऑडियो और मीडिया क्वालिटी: चिपसेट में Snapdragon Sound टेक्नोलॉजी शामिल है, जो म्यूजिक और कॉल्स के दौरान बेहतर साउंड एक्सपीरियंस देती है।

पिछले जेनरेशन से कितना बेहतर है?

Qualcomm का कहना है कि नया Snapdragon 6s Gen 4 पिछले 6-सीरीज प्लेटफॉर्म की तुलना में 36% तेज CPU परफॉर्मेंस और 59% बेहतर GPU परफॉर्मेंस देता है। इससे एप लॉन्चिंग, मल्टीटास्किंग और गेमिंग परफॉर्मेंस पहले से कहीं ज्यादा स्मूद और फास्ट होगी।

कौन से स्मार्टफोन में मिलेगा नया Snapdragon 6s Gen 4

Qualcomm ने अभी तक यह नहीं बताया कि कौन से स्मार्टफोन्स इस नए चिपसेट के साथ लॉन्च होंगे, लेकिन Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार Xiaomi, OPPO और Motorola जैसी कंपनियां जल्द ही अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में इस प्रोसेसर को शामिल करेंगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X