Home
News

बेहतर एक्सपीरिंयस के लिए हो जाएं तैयार, क्वालकॉम का नया मिड-रेंज पावरहाउस Snapdragon 6s Gen 3 आपके द्वार

Snapdragon 6s Gen 3 Launch: Qualcomm ने अपने नए मोबाइल प्रोसेसर Snapdragon 6s Gen 3 को लॉन्च कर दिया है। इस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 SoC को 6nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि, भारत में यह 20,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक के बीच कीमत में आने वाले नए स्मार्टफोन में मिल सकते हैं।

यह लेटेस्ट Mid-Range चिपसेट स्मार्टफोन के लिए बेहतरीन प्रदर्शन, शानदार 5G कनेक्टिविटी और एडवांस AI कैपेसिटी का भी वादा करता है। आइए आगे इन नए प्रोसेसर के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

क्वालकॉम का नया मिड-रेंज पावरहाउस Snapdragon 6s Gen 3 लॉन्च

Snapdragon 6s Gen 3 के स्पेसिफिकेशन - क्वालकॉम के अनुसार यह नया मोबाइल प्रोसेसर प्रदर्शन, गेमिंग और इंटेलिजेंट असिस्टेंट के साथ आता है।

इसे 64-बिट आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है, साथ ही इसमें 2.3 गीगाहर्ट्ज की पीक क्लॉक स्पीड के साथ क्रियो सीपीयू कोर हैं। यह एक उत्तरदायी परफॉर्मेंस देने के लिए क्वालकॉम हेक्सागन वेक्टर एक्सटेंशन सहित एक AI इंजन होने का दावा करता है।

इसके अलावा, इसमें लो पावर AI सिस्टम के साथ क्वालकॉम सेंसिंग हब है, जो हार्डवेयर-एक्सीलरेटेड ऑलवेज-ऑन वॉयस असिस्टेंट, मल्टी-माइक फार-फील्ड डिटेक्शन और इको कैंसलेशन को सपोर्ट करता है। कंपनी की मानें तो एड्रेनो GPU ऑनबोर्ड 120fps गेमिंग के लिए सपोर्ट देता है।

जबकि, क्वालकॉम का कहना है कि, इस लेटेस्ट चिपसेट पर चलने वाले डिवाइसेस में LPDDR4x RAM और UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज की फैसलिटी मिलेगी। चिपसेट एक क्वालकॉम सेंसिंग हब को लो पावर AI सिस्टम के साथ इंटीग्रेट करता है।

यह हार्डवेयर एक्सलेरेशन, क्लीयर मल्टी-माइक्रोफोन ऑडियो पिकअप और प्रभावी इको कैंसिलेशन के साथ ऑलवेज रहने वाले वॉयस असिस्टेंट जैसी सुविधाओं को पेश करता है।

इस चिप को 120Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ फुल-एचडी+ डिस्प्ले को सपोर्ट करने के लिए तैयार किया गया है। जिसमें स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 SoC से लैस 108 मेगापिक्सल सेंसर तक को सपोर्ट कर पाएंगे।

आपको बता दें, चिपसेट में ट्रिपल 12-बिट स्पेक्ट्रा ISP सेटअप मिलता है, जो AI-एन्हांस्ड लो-लाइट कैप्चरिंग की कैपेसिटी ऑफर करता है। यह 60fps पर 1080p के अधिकतम रिज़ॉल्यूशन पर वीडियो भी प्लेबैक कर सकता है।

साख ही इस क्वालकॉम के नए चिपसेट में स्नैपड्रैगन X51 5G मोडेम-RF सिस्टम भी मिलता है, जो mmWave और Sub-6 5G नेटवर्क दोनों को सपोर्ट करने में सक्षम है। यह नेटवर्क के लिए ग्लोबल 5G मल्टी-सिम सपोर्ट ऑफर करता है। इसके साथ ही 2.5Gbps तक की पीक डाउनलोड स्पीड का भी वादा करता है।

बता दें, इस चिप में क्वालकॉम की फास्टकनेक्ट 6200 टेक्नोलॉजी भी है और यह ब्लूटूथ 5.2 को सपोर्ट करता है। नया प्रोसेसर GPS, GLONASS, NavIC, Beidou, Galileo, QZSS जैसे ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम के लिए भी समर्थन का दावा करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Qualcomm Unveils Snapdragon 6s Gen 3 Mid-Range Powerhouse with Advanced 5G features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X