Zomato का सवाल, कौन बनेगा प्रधानमंत्री, जवाब दो 500 रुपए जीतो
इस वक्त पूरे देश में अगर किसी चीज के बारे में सबसे ज्यादा बातें हो रही हैं तो वो है लोकसभा चुनाव के परिणाम। लोकसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं और 23 मई को परिणाम आने वाले हैं। इस वजह से पूरे देश में सिर्फ चुनाव परिणामों की चर्चाएं हो रही है।

आप भी इस बारे में सोच रहेंगे होंगे कि इस बार हमारे प्रधानमंत्री कौन बनेंगे। अगर आप इस सवाल का जवाब प्रेडिक्ट कर सकते हैं तो आपके पास 500 रुपए जीतने का एक खास मौका भी है।Zomato ने इस खास ऑफर को पेश किया है। अगर आप आजकल Zomato से खाना ऑर्डर करोगे तो आपको एक सवाल का जवाब प्रेडिक्ट करना होगा।
आपको जवाब देना होगा कि इस बार भारत के प्रधानमंत्री कौन बनेंगे। अगर आपका जवाब सहीं हुआ तो आपको खाने में 30% का डिस्काउंट दिया जाएगा। आपको बता दें कि यह डिस्काउंट चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मिलेगा और इसका अधिकतम मूल्य 500 रुपए होगा।
अगर आपने अभी तक Zomato के कंप्टीशन में पार्टिशिपेट नहीं किया है तो आप अभी भी कर सकते हैं। इसके लिए आप Zomato ऐप में जाइए और अपने लिए कुछ खाना ऑर्डर करिए। जैसे ही आप कुछ भी आर्डर करेंगे तो आपके सामने सवाल आएगा, जिसका जवाब आपको प्रेडिक्ट करना होगा। आपको बता दें कि Zomato ने हाल ही में हुए आईपीएल 2019 के लिए भी ऐसी ही आफर्स पेश किए थे।
आईपीएल में भी ग्राहकों को हर मैच में जीतने वाली टीम को प्रेडिक्ट करना था। उनका जवाब सही होने पर उन्हें अगले फूड ऑर्डर पर डिस्काउंट दिया जा रहा था। इस तरह का कप्टीशन आईपीएल के पूरी सीजन में चला था और यूजर्स ने काफी फायदा भी उठाया। अब आईपीएल खत्म होने के बाद यह ऑफर कौन बनेगा प्रधानमंत्री पर चल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








