सिगरेट की लत से हैं परेशान, तो SMART LIGHTER करेगा मुश्किल आसान
स्मार्ट गैजेट के बारे में तो आपने सुना ही होगा, जिससे आप अपने कामों को स्मार्ट तरीके से कर सकते हैं। आपने सिगरेट जलाने के लिए कई तरह के लाइटर देखें होंगे, लेकिन अब मार्केट में स्मार्ट लाइटर भी आ गया है, जो सिगरेट की लत छुड़ाने के काम आएगा। क्विटबिट लाइटर को बनाने वाली कंपनी का दावा है कि ये दुनिया का पहला ऐसा लाइटर है, जो सिगरेटा का एडिक्शन खत्म करने में मदद करेगा। इस स्मार्ट लाइटर को 129 डॉलर है यानी करीब 8300 रुपए कीमत के साथ पेश किया गया है।

क्विटबिट स्मार्ट लाइटर में लगी स्क्रीन यूजर को उसकी एक्टिविटी को ट्रेक करके बताती रहती है कि उसने कितनी देर पहले सिगरेट पी थी और दिनभर में कितनी सिगरेट पी ली हैं। इतना ही नहीं ये स्मार्ट लाइटर चैन स्मोकर्स के लिए भी फायदेमंद है।

बता दें कि क्विटबिट लाइटर में स्मोकिंग बिहेवियर को लेकर कुछ सेटिंग्स भी दी गई हैं, जिसमें यूजर एक सिगरेट जलाने के तुरंत बाद दोबारा दूसरी सिगरेट नहीं जला सकेगा। अगर यूजर एक सिगरेट जलाने के बाद तुरंत दूसरी सिगरेट जलाएगा, तो ये लाइटर नोटिफिकेशन अलर्ट के जरिए अपने यूजर को सावधान करेगा।
इस स्मार्ट लाइटर में हीटिंग कॉइल भी लगा हुआ है, जिसकी मदद से सिगरेट जलाई जा सकेगी। लाइटर को चार्ज करने के लिए इसमें यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने के बाद इसकी बैटरी 4-7 दिनों तक चलती है।

ये स्मार्ट लाइटर यूजर की सिगरेट पीने की एक्टिविटी का पूरा डेटा रिकॉर्ड करता जाता है। इस डेटा को क्विटबिट ऐप में देखा जा सकता है और यहां से इसे डाउनलोड भी किया जा सकता है। क्विटबिट ऐप फ्री एंड्रॉइड ऐप है, जिसे गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें आप हफ्तों और महीनों पुराना डेटा भी देख सकते हैं और स्मोकिंग की लत को क्विट कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








