Home
News

रेलवे स्‍टेशन पर रुकना है तो ऑनलाइन बुक करें रिटायरिंग रूम

रेलवे ने यात्रियों के लिए नई सेवा शुरु की है जिसकी मदद से वे ऑनलाइन रिटायरिंग रूम पहले से बुक कर सकते हैं। इसके लिए उनका टिकट कंर्फम होना चाहिए। अक्‍सर ट्रेन लेट हो जाने पर या फिर स्‍टेशन में जल्‍दी आने पर यात्रियों को काफी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ता है।

पढ़ें: देखिए ऑनलाइन क्‍या ऐसा भी हो सकता है ?

लेकिन अब यात्री पहले से ही रिटायरिंग रूम बुक कर सकते हैं। ये नई सेवा भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने यात्रियों को और सुविधाएं देने के प्रयासों के तहत शुरू की है। इस सेवा का लाभ ई टिकट यात्री भी उठा सकते हैं इसके अलावा वे चाहें तो स्‍टेशन पर ही बुकिंग कर सकते हैं।

पढ़ें: देखिए तस्‍वीरें: पोलर वर्टेक्स ने मचाया कहर, पाइप में ही जम गया पानी

रेलवे स्‍टेशन पर रुकना है तो ऑनलाइन बुक करें रिटायरिंग रूम

अभी इस सेवा की शुरुआत मुंबई के सीएसटी स्‍टेशन से की गई है धीरे-धीरे ये दिल्‍ली, कोलकाता के अलावा दूसरे शहरों में भी शुरु कर दी जाएगी। रिटायरिंग रूम को कम से कम 12 घंटे और ज्‍यादा से ज्‍यादा 48 घंटे के लिए बुक किया जा सकता है।

स्‍टेशन में रिटायरिंग रूम को बुक करने के लिए आपको साइट में कोई भी लॉगइन या फिर आईडी की जरूरत नहीं पड़ेगी। रिटायरिंग रूम की बुकिंग केवल रात 11 बजे से लेकर 12 बजे के बीच बंद रहेगी। इसके अलावा कभी भी ऑनलाइन रूम बुक किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X