अब मोबाइल फोन के जरिये भी बुक करा सकेंगे रेल टिकट

मोबाइल और कंप्यूटर ने हमारे रोजमर्रा के कामों को कितना आसान बना दिया है। अब आपको ट्रैन का टिकट लेने के लिए लम्बी लाइन में खड़े होने की कोई जरूरत नहीं क्योंकि अब मोबाइल फोन के जरिये रेल टिकटों की बुकिंग भी करायी जा सकेगी। रेलवे ने सरकारी क्षेत्र के अपने उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंव टूरिज्म कारपोरेशन आइआरसीटीसी के जरिये यात्रियों को मोबाइल फोन पर ई टिकट बुक कराने की सुविधा प्रदान की है ।
इंटरनेट की सुविधा से युक्त मोबाइल फोन पर शुरूआती पंजीकरण कराने और उपयुक्त साफ्टवेयर डाउनलोड करने के बाद आप आसानी से आपने मोबाइल फोन के जरिये रेल टिकट आरक्षित करा सकेंगे । बुकिंग के बाद यात्री को आरक्षण के बारे में एक संदेश मिलेगा जिसमें पीएनआर नम्बर, टेन नम्बर और यात्रा की तिथि सहित टिकट के बारे में पूरा विवरण होगा ।
रेल मंत्रालय ने यहां एक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया कि मोबाइल पर प्राप्त यह संदेश टिकट की प्रिंट कापी का काम करेगा और यात्री को अपने साथ मोबाइल फोन के जरिये बुक कराया गया टिकट की प्रिंट कापी लेकर चलने की जरूरत नहीं होगी । यात्रा के दौरान उसे बस मोबाइल पर प्राप्त कंफर्म आरक्षण का यह संदेश ही दिखा देना पर्याप्त होगा ।
यात्रियों को पहली बार टिकट आरक्षित कराने समय अपना पंजीकरण कराना होगा और उसके बाद वह अपर्ने आइडी के जरिये टिकट बुक करा सकेगा । मोबाइल फोन के जरिये रेल टिकट बुक कराने पर ई टिकट की तरह स्लीपर क्लास के लिए दस रूपये और उच्च श्रेणी के लिए 20 रूपये देना होगा
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications