बारिश की वजह से नहीं आ रहा नेटवर्क? परेशान न हों, बस ये आसान ट्रिक फॉलो करें
Mobile Network Signal: बारिश के मौसम में स्मार्टफोन के भीगने का खतरा तो बना ही रहता है, साथ में कई बार कमजोर नेटवर्क की वजह से कॉल भी नहीं हो पाती है। मोबाइल सिग्नल का गायब होना, कॉल ड्रॉप्स और धीमा इंटरनेट बारिश के दिनों में आम परेशानी है।
अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो आपको कुछ तरीके जरूर फॉलो करने चाहिए। इन टिप्स को फॉलो करने से नेटवर्क की परेशानी काफी हद तक ठीक हो सकती है।

बारिश में नेटवर्क खराब होने की वजह?
बरसात के मौसम में नमी और पानी की बूंदें मोबाइल सिग्नल को ब्लॉक कर देती हैं। अगर आप किसी दूरदराज इलाके में हैं तो परेशानी और भी बड़ी बन जाती है। किसी ऐसी जगह भी नेटवर्क नहीं आते हैं, जहां टावर नहीं होता है।
क्या करें जब नेटवर्क न मिले?
एयरप्लेन मोड ऑन-ऑफ करें
अगर नेटवर्क की परेशानी से जूझ रहे हैं तो आप फोन को कुछ सेकंड के लिए एयरप्लेन मोड पर रखें और फिर एयरप्लेन मोड हटा दें। ऐसा करने से नेटवर्क वापिस मिल सकता है। इससे नेटवर्क रीसेट हो जाता है और सिग्नल वापस आ सकता है।
किसी ऊंची जगह पर जाएं
अगर आप घर में हैं और नेटवर्क नहीं मिल रहा, तो बालकनी, छत या किसी खिड़की के पास जाएं। इन जगहों पर नेटवर्क मिलने की संभावना ज्यादा होती है।
Wi-Fi Calling का यूज करें
अगर मोबाइल नेटवर्क स्लो है लेकिन Wi-Fi है, तो Wi-Fi कॉलिंग को ऑन कर सकते हैं इससे आप बिना नेटवर्क के भी कॉल कर सकेंगे।
नेटवर्क सेटिंग्स रीसेट करें
फोन की सेटिंग्स में जाकर 'Reset Network Settings' का ऑप्शन चुनें। इससे आपके मोबाइल नेटवर्क से जुड़ी सभी पुरानी सेटिंग्स रीसेट हो जाएंगी और नेटवर्क दोबारा कनेक्ट हो सकता है।
SIM कार्ड को निकालकर दोबारा लगाएं
कभी-कभी SIM कार्ड का हल्का सा डिस्टर्ब होना भी नेटवर्क जाने का कारण बनता है। SIM कार्ड को निकालकर साफ करें और दोबारा अच्छे से लगाएं।
अगर कुछ काम न आए तो...
अगर ऊपर दिए गए तरीकों से भी समस्या हल नहीं होती है, तो अपने मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क करें या नजदीकी सर्विस सेंटर जाएं।


Click it and Unblock the Notifications








