रजनीकांत के फैन ने थियेटर से की Kaala मूवी की लाइव स्ट्रीमिंग
साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'काला' 7 जून को रिलीज हो गई। हालांकि रिलीज के साथ ही एक शख्स ने फिल्म की लाइव स्ट्रीमिंग फेसबुक पर कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक रजनीकांत के एक फैन ने ट्विटर पर लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी दी। आरोपी का नाम प्रवीण तेवर बताया जा रहा है, जिसने सिंगापुर से फिल्म फेसबुक पर लाइव कर दी थी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी शख्स ने सिंगापुर के थियेटर में काला मूवी देखते हुए उसे फेसबुक पर लाइव कर दिया। आरोपी का नाम प्रवीन तेवर है, जिसने करीब शुरुआत की 40 मिनट की मूवी लाइव स्ट्रीम कर दी। लाइव लीक की जानकार तब सामने आई जब एक फैन ने कई स्टार्स को टैग करते हुए ट्विटर पर लीक की जानकारी दी। इसके बाद तुरंत मामले पर एक्शन लिया गया और रिपोर्ट में ये कंफर्म हुआ कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इसके बाद रजनीकांत की बेटी एश्वर्या का ट्वीट भी सामने आया, जिसमें उन्होंने लिखा, ''शुक्रिया, पायरेसी को खत्म करने की जरूरत है।'' रजनीकांत के फैन्स भारत समेत विदेश में भी हैं।

ऐसे में सुपरस्टार्स की फिल्म का लीक होना कई सवाल खड़े करता है। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री काफी समय से पायरेसी से जूझ रही है और इससे पहले कई बड़े बजट की मूवी पायरेसी का शिकार हो चुकी है। फिलहाल आरोपी प्रवीण गिरफ्तार हो चुका है और पुलिस मामले पर पूछताछ कर रही है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications