Home
News

Rakshabandhan 2025: ChatGPT से बनाएं अपने लिए सबसे खूबसूरत AI-जनरेटेड राखी इमेज, ये हैं आसान स्टेप्स

Happy raksha bandhan रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार और रिश्ते का त्योहार है। अब AI टूल्स की मदद से आप इस त्योहार की तस्वीरों में और भी रंग भर सकते हैं। ChatGPT जैसे टूल से आप कुछ ही मिनटों में पर्सनलाइज्ड, हाई-क्वालिटी राखी की तस्वीरें बना सकते हैं। चैटजीपीटी से रक्षाबंधन के मौके पर पंसदीदा तस्वीर बनाने का तरीका क्या है। हम यहां बताने वाले हैं।

ChatGPT से बनाएं अपने लिए सबसे खूबसूरत AI-जनरेटेड राखी इमेज

कैसे काम करता है ये प्रोसेस

आपको बस ChatGPT को डिटेल में बताना होता है कि आप कैसी तस्वीर चाहते हैं-कपड़े, बैकग्राउंड, रंग, स्टाइल और खास चीजें। जितना ज्यादा साफ और डिटेल में बताएंगे, उतनी बेहतर और क्रिएटिव इमेज मिलेगी।

रक्षाबंधन इमेज बनाने के कुछ सैंपल प्रॉम्प्ट

"एक भारतीय बहन अपने भाई की कलाई पर रंग-बिरंगी राखी बांध रही है, दोनों मुस्कुरा रहे हैं, पारंपरिक कपड़े, घर में गेंदे के फूलों से सजा बैकग्राउंड, गर्म सुनहरी रोशनी, अल्ट्रा-रियलिस्टिक स्टाइल।"

"एक छोटा भारतीय लड़का अपनी बहन को गिफ्ट बॉक्स दे रहा है, बालकनी में बैठे हैं, आसपास फेयरी लाइट्स और दीये, सिनेमैटिक लाइटिंग, फेस्टिव माहौल।"

"रक्षाबंधन का आर्टिस्टिक वॉटरकलर पेंटिंग-राखी थाली, मिठाई और हंसते हुए भाई-बहन, सॉफ्ट पेस्टल कलर्स।"

"एक परिवार राखी मना रहा है, भाई-बहन गिफ्ट्स दे रहे हैं, मां मिठाई ला रही है, लिविंग रूम फूलों और लाइट्स से सजा, DSLR-क्वालिटी फोटो।"

"एक मिनिमलिस्टिक वेक्टर आर्ट-लकड़ी की मेज पर राखी और गिफ्ट बॉक्स, आसपास गुलाब की पंखुड़ियां, ग्रीटिंग कार्ड के लिए परफेक्ट।" इन प्रॉम्प्ट को आप अंग्रेजी में भी यूज कर सकते हैं।

कैसे बनाएं अपनी पर्सनलाइज्ड राखी इमेज

  • अपनी और अपने भाई-बहन की फोटो ChatGPT में अपलोड करें।
  • साफ-साफ बताएं कि आप क्या चाहते हैं, जैसे "बैकग्राउंड में सजावट, लाइट्स और फूलों के साथ राखी थीम जोड़ें।"
  • चाहें तो इसमें अपना टेक्स्ट डालकर ग्रीटिंग कार्ड या सोशल मीडिया बैनर भी तैयार कर सकते हैं।
  • इतना करते ही कुछ सेंकड में आपकी इमेज बनकर तैयार हो जाएगी।
  • इमेज बनाने के लिए आप दूसरे एआई प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X