Ayodhya Ram Mandir Prasad: राम मंदिर प्रसाद के नाम पर यह प्रोडक्ट बेचने पर Amazon को नोटिस, जानें पूरा मामला
Ayodhya Ram Mandir Prasad: केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने Amazon पर 'श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद' के नाम पर मिठाई बेचने के संबंध में अमेजन सेलर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें, यह कार्रवाई कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) द्वारा दिए गए एक प्रतिनिधित्व के आधार पर शुरू की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि, अमेजन ने 'श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद' की आड़ में लोगों क मिठाइयों की बिक्री की है।

एक सरकारी बयान की मानें तो सीसीपीए ने नोटिस जारी होने के सात दिनों के भीतर अमेजन से जवाब भी मांगा है। वरना उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के प्रावधानों के तहत कंपनी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाएगी।
मुख्य आयुक्त रोहित कुमार सिंह की अध्यक्षता में, सीसीपीए ने 'श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद' नाम के तहत 'www.amazon.in पर मिठाइयों की बिक्री के संबंध में अमेजन सेलर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

जांच के बाद, सीसीपीए का कहना है कि, यह देखा गया है कि कई मिठाइयां/ खाद्य उत्पाद अमेजन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 'श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद' होने का दावा करते हुए बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
उन्होंने आगे बताया कि, अगर कंपनी ने ग्राहकों को उत्पाद की वास्तविक विशेषताओं के बारे में गुमराह नहीं किया होता तो ग्राहकों शायद इसकी खरीदारी नहीं करते। यह कार्रवाई व्यापारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रतिवेदन के आधार पर शुरू की गई है।

उपभोक्ता संरक्षण (e-commerce) नियम, 2020 के नियम 4(3) के तहत कोई भी ई-कॉमर्स कोई भी अनुचित व्यापार व्यवहार नहीं अपना सकती है। चाहे वह अपने प्लेटफॉर्म पर व्यापार के दौरान हो या अन्यथा
गौतलब है कि, व्यापारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रतिवेदन पर इस मामले की कार्रवाई शुरू क गई है। प्रतिवेदन में व्यापारियों ने आरोप लगाया था कि अमेजन पर 'श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद' की आड़ में मिठाइयों की बिक्री से जुड़ी भ्रामक व्यापार गतिविधियों में शामिल है। जिसके बाद इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीपीए ने इसमें ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है।


Click it and Unblock the Notifications








