Home
News

रेपो ने लॉन्च किए स्टाइलिश फेब्रिक वायरलैस ऑप्टिकल माउस

By Neha Kashyap

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Rapoo Technology ने भारत में 3510 Plus 2.4G फेब्रिक वायरलैस ऑप्टिकल माउस लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन माउस को फेब्रिक के साथ स्टायलिश डिजाइन में पेश किया है। कंपनी ने मार्केट में आ रहे साधारण माउस से अलग इन वायरलैस माउस को सॉफ्ट फेब्रिक सर्फेस के साथ कूल कलर में पेश किया है।

कंपनी ने इन फेब्रिक माउस को ब्लैक, ब्लू और ग्रे कलर में लॉन्च किया है। कंपनी ने इस माउस को इंडियन मार्केट में 1,999 रुपए में पेश किया है।

रेपो ने लॉन्च किए स्टाइलिश फेब्रिक वायरलैस ऑप्टिकल माउस

फेब्रिक वायरलैस ऑप्टिकल माउस को कंपनी ने राइट और लेफ्ट हेंड दोनों यूजर्स के लिए (113x64x30 मिमी) प्रोपर साइज में पेश किया है। कंपनी ने इस माउस को पोर्टेबिलिटी हिसाब से काफी हल्का बनाया है।

इसका वजन 80 ग्राम है। इस माउस में अल्ट्रा मिनी नैनो रिसीवर दिया है। ये माउस 2.4जी वायरलैस टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिसमें 10 मीटर की दूरी से इस माउस का इस्तेमाल किया जा सकता है।

रेपो ने इस फेब्रिक माउस के साथ 12 महीनों की बैटरी लाइफ दी है, जिसे इसका दमदार फीचर्स कहा जा सकता है। इन माउस को अलग-अलग सर्फेस पर इस्तेमाल किया जा सकता है और इसमें 1000 DPI HD इनविजिबल ट्रेकिंग इंजिन दिया है।

रेपो ने लॉन्च किए स्टाइलिश फेब्रिक वायरलैस ऑप्टिकल माउस

रेपो टेक्नोलॉजी SAARC & ME इंडिया के कंट्री हेड मुकेश चौधरी ने कहा कि रैपू का उद्देश्य वायरलेस टेक एक्सेसरीज को आम यूजर्स तक पहुंचाना है। रेपो 3510 प्लस फेब्रिक वायरलैस ऑप्टिकल माउस को स्टाइल के साथ गैजेट्स में चॉइस ऑप्शन के लिए पेश किया है।

इस माउस पर दिया सॉफ्ट फेब्रिक कवर न सिर्फ इसे स्टाइलिश लुक देता है, बल्कि ग्रिप को भी बेहतर बनाता है। साथ ही इसके 2.4G वायरलैस कनेक्शन के जरिए 10 मीटर दूर से भी माउस इस्तेमाल कर सकते हैं। रेपो 3510 Plus 2.4G फेब्रिक वायरलैस ऑप्टिकल माउस को 1,999 रुपए में ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन भी रेपो के ऑर्थोराइज्ड स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

पो 3510 Plus 2.4G फेब्रिक वायरलैस ऑप्टिकल माउस को खरीदने पर बॉक्स में आपको 1 वायरलैस माउस, 1 नैनो रिसीवर, 1 AA alkaline बैटरी (प्री-इंस्टॉल) और 1 क्विक स्टार्ट गाइड मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
RAPOO has introduced the 3510 Plus 2.4G Fabric Wireless Optical Mouse in India at a price of Rs 1,999.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X