RBSE 12th Result 2021: आज इतने बजे आएगा इस Website पर राजस्थान 12वीं का परिणाम
RBSE 12th Result 2021: 24 जुलाई यानि शाम 4 बजे राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा कक्षा 12वीं विज्ञान, आर्ट्स वर्ग और कॉमर्स स्ट्रीम के परिणाम घोषित करेंगे। इस अवसर पर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डी पी जारोली भी मौजूद रहेंगे। इस प्रकार आप अपने रिजल्ट को ऑनलाइन RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर देख पाएंगे।

अधिकांश राज्य और केंद्रीय शिक्षा बोर्डों की तरह आरबीएसई ने भी इस साल COVID-19 महामारी के कारण कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं की। इसने दोनों वर्गों के लिए वैकल्पिक मूल्यांकन योजनाएं तैयार की हैं।
Rajasthan Class 12 की थ्योरी परीक्षा के लिए, कक्षा 10 की अंतिम परीक्षा, कक्षा 11 की अंतिम परीक्षा, कक्षा 12 के अंकों में छात्रों के प्रदर्शन को ध्यान में रखा जाएगा। राजस्थान के स्कूल शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने 23 जून को कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए परिणामी फॉर्मूले को मंजूरी दी। RBSE Class 10 Result भी जल्द आने की उम्मीद है।
RBSE 12th Result 2021 ऑनलाइन कैसे चेक करें?
नीचे हमने राजस्थान कक्षा 12वीं के विज्ञान, आर्ट्स वर्ग और कॉमर्स वर्ग के रिजल्ट देखने का तरीका बताया ही, आप उसको फॉलो करके अपना परिणाम देख सकते हैं।
Step 1- अपना परिणाम देखने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर विजिट करना होगा।
Step 2- यदि आप rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाते है तो वहाँ दाहिने साइड में नोटिफिकेशन में 12th Result की नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
Step 3- इसके बाद आपका पेज https://rajresults.nic.in/ पर चला जाएगा।
Step 4- फिर आपके सामने RBSE 12th के तीनों सबजेक्ट्स के रिजल्ट की अलग-अलग लिंक देखने को मिलेगी।
Step 5- जो भी आपका वर्ग है जैसे Arts है, तो Arts पर क्लिक करें।
Step 6- इसके बाद एक अलग पेज ओपन हो जाएगा, जहाँ आपको Enter your Roll Number और Enter Captcha डालने को कहेंगे।
Step 7- मांगी गई जानकारी भरने के बाद नीचे Submit पर क्लिक करके आप अपना रिजल्ट देख पाएंगे।
इस प्रकार आप राजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम ऑनलाइन देख पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications







