Home
News

आरकॉम इंटरनेट धमाका, हर दिन 1जीबी डाटा 28 दिनों के लिए

By Agrahi

आरकॉम ने अपन ग्राहकों के लिए नया ऑफर पेश कर दिया है। इस नए डाटा ऑफर में टेलिकॉम कंपनी प्रीपेड यूज़र्स को 193 रुपए में 28 जीबी डाटा दे रही है। इस ऑफर की वैलिडिटी 28 दिनों की होगी और हर दिन यूज़र्स को 1जीबी डट मिलेगा।

आरकॉम ने अपने इस प्लान को इंटरनेट धमाका ऑफर नाम दिया है। इस ऑफर में ग्राहक हर दिन 1जीबी डाटा का लाभ ले सकेंगे। साथ ही बता दें कि आरकॉम का यह ऑफर केवल डाटा बेनिफिट की सुविधा देता है यानी कि इसमें किसी तरह की वॉयस कॉलिंग मुफ्त नहीं है।

आरकॉम इंटरनेट धमाका, हर दिन 1जीबी डाटा 28 दिनों के लिए

यदि बात अन्य टेलिकॉम कंपनियों की करें तो रिलायंस जियो इस तरह की सस्ती सेवा देने में सबसे आगे है। फिलहाल कंपनी का 309 रुपए में 1जीबी प्रतिदिन का ऑफर अधिक इस्तेमाल किया जा रहा है, हालाँकि इसकी वैलिडिटी शुरुआत में 84 दिनों की है। साथ ही इसमें वॉयस कॉलिंग मुफ्त है। यह ऑफर रिलायंस जियो के प्राइम मेंबर्स के लिए है। 84 दिनों के बाद इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की होगी।

यही समान प्लान एयरटेल ने भी अपने ग्राहकों के लिए पेश किया है, जिसका शुल्क 348 रुपए है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। एयरटेल के इस प्लान में डाटा बेनिफिट के साथ ही वॉयस कॉलिंग भी दी जा रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Rcom to offer 28 GB data at rs 193 for 28 days. REad more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X